'तेजस्वी को सता रहा हार का डर', राबड़ी देवी के बयान पर सम्राट चौधरी ने साधा निशाना

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने अपने राबड़ी देवी पर किसी भी तरह का बयान देने से मना कर दिया, लेकिन तेजस्वी को आड़े हाथ लिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को हार का डर सता रहा है।

Bihar News, Bihar Deputy CM Samrat Choudhary, Bihar Assembly, Deputy CM Samrat Choudhary Bihar, Tejasvi Yadav, Lalu Yadav, Rahul Gandhi, Rabri Devi, बिहार समाचार, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, राहुल गांधी, राबड़ी देवी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर लगाए हुए हैं। इस बीच नेताओं में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के हालिया बयान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो राबड़ी देवी की पीड़ा को समझते हैं, क्योंकि उनके पति लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं। सुप्रीम कोर्ट और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने उन्हें अपराधी घोषित कर दिया।

विज्ञापन

तेजस्वी को सता रहा हार का डर

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। उन्हें हार का डर सता रहा है। उन्होंने कहा, ”जब माता होती है तो पीड़ा भी होती है, ये स्वभाविक है।” हालांकि उन्होंने इस दौरान राबड़ी देवी पर किसी भी तरह का बयान देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी हमारी माता तुल्य हैं, इसलिए उन पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन

जनता के बीच जाएगी सरकार

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र आज समाप्त हो गया है। अब एनडीए सरकार अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्हें सरकार द्वारा कराए गए कामों से रूबरू कराएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गठबंधन मजबूती से काम करेगा और जनता का विश्ववास जीतने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

विज्ञापन

तेजस्वी को लेकर राबड़ी देवी ने दिया था बड़ा बयान

इससे पहले राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की साजिश की रही है। राबड़ी देवी का आरोप है कि जदयू और भाजपा के लोगों ने चार बार तेजस्वी को मारने की कोशिश की है। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कौन लोग इसके पीछे हैं? सत्ता पक्ष के लोग सब नाली के कीड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ