बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर यह एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले को लेकर विजय सिन्हा से जवाब मांगा है। इसे लेकर तेजस्वी समेत तमाम विपक्ष के नेताओं ने विजय सिन्हा पर हमला बोला हुआ है।
14 अगस्त तक मांगा जवाब
बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद आखिरकार उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि विजय सिन्हा को दो वोटर आईडी मामले में नोटिस जारी हुआ है। उनसे 14 अगस्त तक जवाब मांगा गया है। यह नोटिस निर्वाचन निबंधन अधिकारी पटना ने जारी किया है।
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था आरोप
विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस पीसी में तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि विजय सिन्हा के भी दो-दो EPIC नंबर हैं। दो विधानसभा में उनके वोटर कार्ड है। जिसके बाद विपक्ष ने विजय सिन्हा को घेर लिया था। जिसके बाद विजय सिन्हा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दी सफाई
पटना के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इससे पहले अपने दो वोटर कार्ड को लेकर प्रेसवार्ता कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पहले उनका नाम पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज था। अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया था। साथ ही पटना मतदाता सूची से भी नाम हटवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। किसी कारण चुनाव आयोग ने पटना से उनका नाम नहीं हटाया और उस फॉर्म को खारिज कर दिया।
5 अगस्त को BLO को दिया था आवेदन
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि एसआईआर के दौरान जब चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का मसौदा जारी किया तो उन्हें पता चला कि उनका नाम दो जगहों पर दर्ज है। इसके बाद उन्होंने 5 अगस्त को BLO को आवेदन देकर पटना की मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए कहा था। अब विपक्ष बेवजह इस बात को तूल दे रहा है।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
9 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
16 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines