Chapra Hooch Tragedy: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। छपरा में जहरीली शराब कांड के मद्देनजर मढ़ौरा उप-मंडल पुलिस अधिकारी योगेंद्र कुमार की सिफारिश पर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रितेश मिश्रा और कांस्टेबल विकेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
बिहार के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को बिहार के सारण जिले के छपरा इलाके में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की पुष्टि की थी। बिहार के मंत्री ने मौतों के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही थी।
मंत्री ने राज्य के लोगों से की थी ये अपील
इससे पहले बुधवार को बिहार के मंत्री एसके महासेठ ने राज्य के लोगों से शराब छोड़ने की अपील की थी। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महासेठ ने कहा, “शराब छोड़ दें तो अच्छा है। यहां शराब नहीं जहर आ रहा है। इसे छोड़ दें। बता दें कि अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराबबंदी का ऐलान किया था।
और पढ़िए – World News: ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स और उसके दो बच्चे मृत मिले; पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नीतीश कुमार ने विधानसभा में खोया था आपा
इससे पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में अपना आपा खो दिया था। दरअसल, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सारण जिले के छपरा इलाके में जहरीली शराब से हुई कई मौतों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला था, जिसके बाद वे आपा खो बैठे थे।
नीतीश कुमार ने सदन बीजेपी विधायकों पर चिल्लाते हुए कहा था कि ‘शराबी हो गए हो तुम…(तुम नशे में हो)।’ इस घटना के विरोध में बिहार के विपक्षी सांसदों ने बाद में राज्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
5 mins agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
6 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines