बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। अभी हाल फिलहाल पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका की मौत का मामला पूरी तरह से सुलझ भी नहीं पाया कि अररिया में बीती रात घर के बरामदे पर सोए पिता पुत्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। मौके पर ही पुत्र की मौत हो गई है। वहीं पिता की हालत नाजुक बनी हुई है और पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
कब हुई घटना?
महलगांव में घर के बरामदे पर सोए पिता पुत्र को रात अपराधियों ने गोली मार दी। बेटे के सिर में गोली लगी। जबकि पिता को बांह में गोली लगी,जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। बाद में जहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की कर रही है जांच
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल पहुंचकर जरूरी जानकारियां ली गई। इस घटना के बारे में 40 साल के मौजसिन अपने बेटे के साथ घर के बरामदे में सोया था। रात अज्ञात अपराधियों ने घर में दस्तक देकर बरामदे पर सोए पिता पुत्र को गोली मार दी।
इलाके में फैली दहशत
गोली की आवाज सुनकर घर के लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर लोगों ने पहुंचकर महलगांव थाना पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बारे में एक महिला पुलिस अधिकारी को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस से बातचीत हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता की हालत गंभीर है।
मृतक 5 भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के द्वारा जांच करने की बात कही। उन्होंने घायल पिता से बातचीत होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर साफ पता चलने की बात कही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
ये भी पढ़ें- पटना में बेलगाम अपराध: 5 महीने में अचानक बढ़ी अपराध की घटनाएं, पढ़ें यह रिपोर्ट
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
10 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
14 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines