Bihar Crime News: अररिया (अरुण कुमार)। अररिया जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां मधेपुरा कुमारखंड से रिश्तेदार के यहां घूमने पहुंचे एक युवक को दबंगों ने जबरन घर से उठा लिया, उसका मुंडन करवाया गया और गले में जूते की माला पहना उसे गांव में घुमाया गया। दबंग उसे गांव की युवती से शादी का दवाब डाल रहे थे। पीड़ित युवक नीतीश कुमार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या था मामला
पूरा मामला जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र का है, जहां बताया गया है कि बीते 10 जून को रिश्तेदार के यहां घूमने पहुंचा था। वहां शंभू सिंह, विश्वनाथ सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश सिंह निवासी बरदहा वार्ड संख्या 1 हथियार के बल पर जबरन उसे अपने घर ले गए। पीड़ित युवक ने बताया, सभी लोग जबरदस्ती उसकी शादी पिंकी (काल्पनिक नाम ) से करवाना चाहते थे। इसी के चलते सभी ने उसे जबरन घर से ले गए और उसका मुंडन कर दिया और फिर गले में जूते चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया और तो और युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसका कान तक काट लिया और 25 हजार रुपए भी छीन लिए।
पीड़िता बोली- मैं नहीं, मां से बात करता था युवक
पीड़ित के परिजनों ने कहा कि लड़की से बात करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई जबकि लड़की से पूछने पर लड़की ने बताया कि वो नही बल्कि उसकी मां बात किया करती थी। उसके बावजूद उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और पूरे गांव में जुलूस निकाल कर पूरे गांव में उसे घुमाया गया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले के जांच में जुट गई है।
दो लोगों को गिरफ्तार किया
फिलहाल पुलिस के द्वारा थाना कांड संख्या 24/24 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया की घटना के संज्ञान में आने के बाद तुरंत ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा की अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार से बड़ी खबर, छपरा में वकील और उसके बेटे को गोलियों से भूना, मौत
संबंधित खबरें
बिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
18 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
21 hrs ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
1 day agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
2 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
2 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
2 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines