सौरव कुमार
Bihar Corona Virus Case : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कोविड के केसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर कोरोना वायरस के फैलने की स्पीड तेज रही तो लोगों के क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर पानी फिर सकता है। पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 752 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है। इस बीच केरल और असम के रास्ते से होते हुए कोरोना वायरस ने बिहार में भी एंट्री मार ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे दक्षिण राज्यों में कोरोना के ज्यादा केस आ रहे थे, लेकिन अब बिहार में भी कोविड संक्रमण पहुंच गया है। यह संक्रमण केरल और असम के रास्ते बिहार पहुंचा है। राज्य में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पहला केस पटना में मिला है तो दूसरा बांका में। दोनों संक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच में पता है कि पिछले दिनों दोनों मरीज केरल और असम की यात्रा करके लौटे थे। संक्रमित होने वाले मरीजों की आयु 25 से 29 के बीच बताई जा रही है।
यह भी पढे़ं : कोरोना हुआ खतरनाक! देश में कोविड के केस बढ़े
सीएम नीतीश कुमार ने की बैठक
राज्य में कोरोना केस मिलने के बाद बिहार सरकार भी अलर्ट हो गई है। कोरोना वायरस के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े अधिकारी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को आरटीपीसीआर की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही अस्पतालों में व्यवस्था होनी चाहिए. इसके तहत हॉस्पिटलों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन समेत सारी जरूरी चीजें उपलब्ध हों।
(https://eluminoustechnologies.com/)
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines