बिहार कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां का AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी की मां को लेकर अपशब्द बोला गया था. ऐसे में अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली पुलिस ने बीजेपी नेता की शिकायत पर कांग्रेस पर FIR दर्ज की है. वहीं तेज प्रताप यादव ने भी पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी किए जाने और वीडियो जारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है.
तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मां शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए. कांग्रेस हो या भाजपा, मां जैसे शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए, ये पाप है. मां साक्षात ईश्वर होती हैं. मां नौ महीने बच्चे को अपनी कोख में रखती है, इसलिए मां जैसे शब्द पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए.
वहीं अपने संगठन को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे संगठन में आज कई दल शामिल हुए हैं और मैंने सबका स्वागत किया. मैंने उन्हें बधाई दी. सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हम एक गठबंधन बना रहे हैं. गठबंधन का नाम बिहार गठबंधन है. बिहार गठबंधन में सभी दल हैं, जो भी लोग आ रहे हैं, वे अपना-अपना काम कर रहे हैं. हम भी अपना काम कर रहे हैं और तेजस्वी यादव हमारे छोटे भाई हैं. उन्हें हमारा आशीर्वाद है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनता ही हमारी मुख्यमंत्री है. हमें मुख्यमंत्री पद का कोई लालच नहीं है.
बता दें कि बिहार कांग्रेस की तरफ से AI जनरेटेड एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें एक कैरेक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे कैरेक्टर को उनकी मां के तौर पर दिखाया गया था. दोनों के बीच संवाद था. वीडियो शेयर किए जाने के बाद बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और अब इस मामले में दिल्ली में एक FIR भी दर्ज हो चुकी है.
यह भी पढ़ें : PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर कांग्रेस आईटी सेल पर FIR दर्ज, बीजेपी ने की थी शिकायत
इससे पहले बिहार में INDIA गठबंधन की तरफ से निकली गई वोटर अधिकार यात्रा के मंच से एक कार्यकर्ता द्वारा पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. हालांकि जिस वक्त यह टिप्पणी की गई थी, मंच पर पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं था लेकिन बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया और इसको लेकर INDIA गठबंधन पर जोरदार हमला बोला.
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
17 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
22 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
23 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines