हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार कांग्रेस में मची उथल-पुथल! चुनाव हारने के बाद पार्टी का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं पर गिरी गाज

14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अनुशासनात्मक कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी ने ही इन नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है.

विज्ञापन
बिहार में कांग्रेस ने 243 में से केवल छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस एक उथल-पुथल भरे समय से गुजर रही है. कांग्रेस ने बिहार में अपने 43 नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई की है.

बिहार में कांग्रेस ने 243 में से केवल छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम आए थे. इसके दो दिन बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने एक राज्य स्तरीय अनुशासनात्मक कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी का अध्यक्ष वरिष्ठ नेता कपिलदेव प्रसाद यादव को बनाया गया था. इस कमेटी ने अब तक सात नेताओं को निष्कासित कर दिया है. इसके अलावा 36 अन्य नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

किस पर हुआ एक्शन?

जिन लोगों को पार्टी से निकाला गया है, उनमें बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार राजन और शकीलुर रहमान, और बांका जिला पार्टी प्रमुख कंचना सिंह शामिल हैं. पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई का सामना करने वाले 36 अन्य लोगों में खगड़िया के पूर्व विधायक छत्रपति यादव और गजानंद शाही, पूर्व बिहार मंत्री वीणा शाही और पूर्व कांग्रेस एमएलसी अजय कुमार सिंह शामिल हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : TMC, लेफ्ट या एकला चलो रे… बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस में कंफ्यूजन, 3 विकल्पों में क्यों उलझे नेता?

केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजे गए 6 नाम

इन 43 नेताओं में छह ऐसे शामिल हैं जिनके नाम अखिल भारतीय कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं. इन छह में पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पासवान विकल, एआईसीसी सदस्य मधुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक छत्रपति यादव और बिहार के पूर्व मंत्री अफाक आलम शामिल हैं.

विज्ञापन

क्यों लिया गया एक्शन?

कार्रवाई का सामना करने वाले ज्यादातर नेता वो हैं, जिन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ‘खुली बगावत’ की थी. इन्होंने ‘रिश्वत लेकर टिकट देने’ का आरोप भी लगाया था. कुछ नेताओं ने टिकट बांटने के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर पक्षपात और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए थे. वोटिंग से कुछ दिन पहले 18 अक्टूबर को कांग्रेस के कुछ नेताओं पटना में ऐसे ही आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसकी वजह से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola