बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) लगातार अपना विस्तार कर रहा है। कॉम्फेड अब सिर्फ बिहारी ब्रांड नहीं रहा है बल्कि यह तेजी से ग्लोबल ब्रांड बनता जा रहा है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी लोकप्रियता के पीछे इसके उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद हैं। यह अब सहकारिता के क्षेत्र की बेहतरीन मिसाल भी बन चुका है। हाल के दिनों में इसका विकास तेजी से हुआ है।
कॉम्फेड ने अपना सफर लगभग 8 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रशंस्करण क्षमता के साथ आरंभ किया था। वहीं आज कॉम्फेड ने लगभग 54.05 लाख लीटर प्रतिदिन दूध का प्रसंस्करण करने की क्षमता हासिल कर ली है। इसके साथ ही आज कॉम्फेड के पास 122 मिट्रिक टन प्रतिदिन मिल्क पाउडर बनाने की क्षमता, 1060 मिट्रिक टन प्रतिदिन पशु आहार बनाने की क्षमता है।
इस वजह से क्षमता में हुई शानदार बढ़ोतरी
कॉम्फेड द्वारा विगत वर्षों में नए संयंत्र की स्थापना की गई है जिसके कारण इसकी क्षमता में शानदार बढ़ोतरी हुई है। इसके नए और आधुनिक ऑटोमेटेड संयंत्रों में रोहतास डेयरी, डेहरी ऑन सॉन, समस्तीपुर डेयरी, समस्तीपुर और सुपौल डेयरी, सुपौल की क्षमता प्रतिदिन 11 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण करने की क्षमता है। ऑटोमेटेड डेयरी संयंत्र हाजीपुर डेयरी, हाजीपुर की क्षमता प्रतिदिन 4 लाख लीटर दूध की है। वहीं बरौनी डेयरी, बरौनी की क्षमता 5 लाख लीटर की है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी पहुंच चुका कॉम्फेड
वर्तमान में 20,885 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियां के माध्यम से कॉम्फेड प्रतिदिन 23 लाख लीटर दुग्ध संग्रहण कर रहा है। कॉम्फेड लगभग 17 लाख लीटर प्रतिदिन तरल दूध एवं 3 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादों की बिक्री कर रहा है। यह अपने 30,540 खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से बिहार, झारखण्ड, उत्तर पूर्वी राज्यों, दिल्ली एन.सी.आर. कोलकाता, उत्तर प्रदेश के बाजारो में अपने उत्पादों को बेच रहा है। भविष्य में अपने उत्पादों को अन्य राज्यों में भी बेचने की योजना पर काम कर रहा है। कुछ महीने पहले ही इसके ब्रांड सुधा के उत्पाद अमेरिका और कनाडा भी गए थे। इस तरह से कॉम्फेड अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहुंच बना चुका है।
इन उत्पादों को बना और बेच रहा कॉम्फेड
दूध पाउच पैक, एलिस्टर पैक एवं टेट्रापैक दूध,दही मिस्टी दही एवं प्लेन दही,लस्सी / छाछ मैंगो लस्सी, प्लेन लस्सी, छाछ टेट्रापैक लस्सी एवं टेट्रापैक मट्ठा पनीर वैक्यूम एवं थर्मोफॉर्मिग पैक मिठाई रसगुल्ला, गुलाबजामुन, बालुशाही, चमचम, पेड़ा, कलाकंद, मिल्क केक, राजभोग, खोवा, रसकदम, सोनपापड़ी, काजू कतरी, बेसन लडडू, पतीसा, ड्राई पेठा, पलेवरर्ड मिल्क बोतल पलेवरर्ड मिल्क, पेट बोतल फ्लेवरर्ड मिल्क, टेट्रापैक आईसक्रिम – लगभग पचपन प्रकार की, अन्य – सुधा मिनरल वाटर, सुधा ब्रेड, सुधा भुजिया, मिक्सचर, सुधा कुकिज, डेयरी वाइंटनर, ठेकुआ, सुधा स्पेशल, मखाना खीर, तिलकुट, मधु, मोजरैला चीज, पीनट मसाला।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines