मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ आज एक हाई लेवल मीटिंग की है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बड़े IAS पदाधिकारी के साथ मीटिंग की है. मीटिंग में मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी विभाग के प्रधान सचिव अपर मुख्य सचिव और सचिव मौजूद थे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में राज्य में करप्शन को खत्म करना है. उन्होंने दूसरा निर्देश दिया है कि किसी भी योजना को और किसी भी काम को लटकाने की प्रथा को खत्म कर दिया जाए.
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता संवाद किसी हालत में सुनिश्चित करना होगा. सभी अधिकारियों को जनता संवाद करना होगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि सभी अधिकारी ईमानदारी से काम करेंगे और करप्शन को किसी हालत में खत्म करेंगे.
तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, कसा तंज
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उन पर तंज कसा. तेजस्वी यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा ‘निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई तथा चयनित मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं.’
उन्होंने कहा कि ‘आशा है नए मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन के बाद भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास के सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, समान प्रगति तथा मानव विकास के अनेक संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है.’
पीएम मोदी ने दी बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी. पीएम ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines