Bihar CM samrat chaudhary big annoucement: रक्षाबंधन से पहले बिहार की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. पटना के ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री ने 4700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण किया. इसके बाद स्कूटी और बाइक पर सवार ‘अभया ब्रिगेड’ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया. ये महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज, पार्क और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है, ताकि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है, ताकि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले."

---विज्ञापन---

बेटियों की पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप तक सरकार का साथ

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना' शुरू की गई है. इसके तहत 1,000 छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं, ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ के तहत स्टार्टअप शुरू करने वाली बेटियों को 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है. मुख्यमंत्री ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है.

‘पुलिस दीदी’ बनीं सुरक्षा की ढाल

कार्यक्रम का सबसे खास संदेश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रहा. बाइक और स्कूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस दीदी’ के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया. माहौल उस वक्त भावुक और खास हो गया, जब मुख्यमंत्री ने पुलिस दीदी को ‘भैया’ कहते हुए राखी बंधवाई. रक्षाबंधन से पहले सरकार की इन पहलों के जरिए संदेश साफ है-बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई और रोजगार के लिए सरकार अब एक साथ कई मोर्चों पर काम करने का दावा कर रही है.

---विज्ञापन---