बिहार की बेटियों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, 4700 दोपहिया वाहनों से सड़कों पर उतरी 'अभया ब्रिगेड'

Bihar CM samrat chaudhary big annoucement: रक्षाबंधन से पहले बिहार सरकार ने बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई और रोजगार के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. 4700 दोपहिया वाहनों के साथ ‘अभया ब्रिगेड’ सड़कों पर उतर चुकी है. जानिए पीएचडी फेलोशिप और स्टार्टअप योजना के तहत बेटियों को क्या लाभ मिलेगा.

Bihar Abhaya Brigade, Samrat Chaudhary, Police Didi, Balika PhD Fellowship Scheme, Bihar Women's Safety

पटना के ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 4700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण किया. Photo: ANI

Bihar CM samrat chaudhary big annoucement: रक्षाबंधन से पहले बिहार की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. पटना के ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री ने 4700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण किया. इसके बाद स्कूटी और बाइक पर सवार ‘अभया ब्रिगेड’ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया. ये महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज, पार्क और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है, ताकि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है, ताकि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले.”

विज्ञापन

बेटियों की पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप तक सरकार का साथ

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना’ शुरू की गई है. इसके तहत 1,000 छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं, ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ के तहत स्टार्टअप शुरू करने वाली बेटियों को 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है. मुख्यमंत्री ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है.

‘पुलिस दीदी’ बनीं सुरक्षा की ढाल

कार्यक्रम का सबसे खास संदेश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रहा. बाइक और स्कूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस दीदी’ के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया. माहौल उस वक्त भावुक और खास हो गया, जब मुख्यमंत्री ने पुलिस दीदी को ‘भैया’ कहते हुए राखी बंधवाई. रक्षाबंधन से पहले सरकार की इन पहलों के जरिए संदेश साफ है-बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई और रोजगार के लिए सरकार अब एक साथ कई मोर्चों पर काम करने का दावा कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ