LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: बिहार चुनाव में AIMIM के प्रदर्शन और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि “हम खड़गे साहब से मिले और एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. मुझे लगता है कि हमसे कुछ गलतियां हुईं. ओवैसी साहब सीटों की मांग कर रहे थे. अगर उन्होंने सही जगह और सही समय पर अनुरोध किया होता, तो इस पर विचार किया जा सकता था. लेकिन यह सच है कि ओवैसी ने वहां के युवाओं को प्रभावित किया. उन्होंने (कांग्रेस प्रमुख) कहा कि इसका झारखंड पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए और हमें झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय का पूरा सम्मान करना चाहिए.”
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ है, नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) चीफ चिराग पासवान ने कहा कि “विपक्ष को कंस्ट्रक्टिव रोल निभाना चाहिए. यह मेरी समझ से बाहर है. 2020 के चुनाव में, नतीजे हमारे फेवर में नहीं थे. लेकिन हम पहली पार्टी थे जिसने पब्लिक और मीडिया के सवालों का सामना किया. मैं मीडिया के सामने आया, हार मानी और सभी सवालों के जवाब दिए. वह (तेजस्वी यादव) LoP रहे हैं. मैंडेट मिले हुए कई दिन हो गए हैं, सरकार बन गई है. उन्हें (शपथ समारोह में) आना चाहिए था और मीडिया के साथ-साथ पब्लिक के सवालों के जवाब देने चाहिए थे. अगर आप एक हार से इतने निराश हैं, तो मुझे नहीं लगता कि यह एक पॉलिटिशियन को शोभा देता है.”
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में पार्टी ऑफिस में अपने पिता, दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद किया. बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ.
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि “बिहार में एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बन गई है. बहुत अच्छी टीम बनी है. बिहार के पास सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं. प्रधानमंत्री मोदी का सपना विकसित बिहार बनाना है. अब बिहार में उद्योग लगेंगे और रोजगार बढ़ेगा.”
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: शपथ लेने के बाद बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि “यह बिहार के लोगों की, बिहार में डेमोक्रेसी की, बिहार में NDA के लोगों की मेहनत की, PM नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और सभी NDA साथियों की जीत है. बिहार के मज़बूत कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और बिहार में डेमोक्रेसी स्थापित की. उन्होंने बिहार में गुंडा राज नहीं आने दिया…मैं खास तौर पर बिहार की महिलाओं को धन्यवाद देता हूं. जिन्होंने बड़ी संख्या में वोट दिया. बिहार ने PM मोदी और CM नीतीश कुमार पर भरोसा किया. मैं एक सिपाही हूं और ऐसे ही काम करूंगा. मैंने पहले दिन ही कहा था कि हम पहले फेज़ में 100 सीटें जीतेंगे, और आखिरकार हमने पहले फेज़ में 102 सीटें जीतीं. हमारे कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट में इतनी सच्चाई थी’.
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जो विश्वास रखा है, उसके लिए हृदय से धन्यवाद.”
LIVE | Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर लोगों ने जश्न मनाया और लड्डू बांटे.
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र में युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियां देने की बात की है। महिलाएं हमारी शासन प्रणाली के केंद्र में हैं। हमारी सभी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हैं। इसी तरह एक विकसित भारत का निर्माण होगा।
बिहार के पटना में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करना चुनौती है। कानून के राज में बिहार का विकास हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। मैं पहले भी मंत्री था, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रहते लड़ा था। अब मैं फिर से मंत्री बन गया हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व जीत के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। बिहार में एनडीए 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी।
नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि 10वीं बार शपथ लेना एक महत्वपूर्ण बात है। लेकिन मुझे डर है कि भाजपा उन्हें पूरे 5 साल मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी।
पटना में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं, जिन्होंने अब बिहार को नए तरीके से विकसित करने का संकल्प लिया है। बिहार एक बार फिर सुशासन के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके आशीर्वाद से पीएम मोदी की सरकार में यह प्रगति करेगा। सुशासन और विकास के माध्यम से बिहार खूब तरक्की करेगा।
पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम समेत कुल 25 लोगों ने शपथ ली।
बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने की संभावना के बीच, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरी पार्टी के लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरी पार्टी के दो विधायक आज शपथ लेंगे। आज मुझे अपने पिता रामविलास पासवान की याद आती है। आज उन्हें बहुत खुशी होती। मेरी पार्टी के दो विधायक आज शपथ लेंगे। हमें बड़ी जीत मिली है। हम बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम करेंगे और बिहार को पहले और बिहारियों को पहले रखेंगे।
नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां बिहार में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री का पहुंचना शुरू हो गया है। अब पीएम मोदी भी पटना पहुंच चुके हैं।
बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू ने पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा है निरंतर नीतीश…
बिहार में पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज बिहार में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
हम पार्टी के जीतनराम मांझी ने बिहार में 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 सीटें जीतीं। अब हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया जाएगा।
Nitish Kumar Shapath Grahan: विधानसभा चुनाव 2025 के बाद आज नई सरकार का गठन हो चुका है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि उनके साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। बिहार में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल की है।
शामिल होने वाले प्रमुख मेहमान
नीतीश कुमार के शपथग्रहण में कई खास मेहमान शामिल होंगे। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी रहेंगे। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज रहेंगे।
---विज्ञापन---
Bihar Election Results 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ था। एनडीए से बीजेपी और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एलेजी ने 27 बाकी सहयोगी दलों ने 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85 और एलजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।
---विज्ञापन---
Bihar CM Oath Ceremony Timing: बिहार के नए सीएम पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। इसके लिए सुबह गुरुवार सुबह 11:30 बजे का समय तय किया गया है।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---