---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार CM नीतीश की कर्पूरी ठाकुर को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, बोले- पहले ही मिल जाना चाहिए था भारत रत्न

Bihar CM Nitish Pays Tribute Karpoori Thakur: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर बिहार सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हे पहले ही यह सम्मान मिल जाना चाहिए था।

---विज्ञापन---

Bihar CM Nitish Pays Tribute Karpoori Thakur: इन दिनों बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर खबरों की सुर्खियों में हैं। दरअसल, केंद्र ने हाल ही में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। ऐसे में, इस बीच कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें भारत रत्न का सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और समाज सेवक पिछले काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे।

कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर शॉर्ट फिल्म

---विज्ञापन---

बता दें कि, बिहार के विधान मंडल परिसर में बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर समेत राज्य की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस समारोह में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘कर्पूरी ठाकुर गरीबों का मसीहा’ दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: OBC या अति पिछड़े…आखिर क्या है बिहार के कर्पूरी ठाकुर को Bharat Ratna देने के मायने?

---विज्ञापन---

पहले ही मिल जाना चाहिए था भारत रत्न

समारोह के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर को उनके त्याग के लिए भारत रत्न का सम्मान मिला है। हालांकि, उन्हें यह सम्मान बहुत पहले ही दे देना चाहिए था। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बिहार के समाज सेवक काफी लंबे समय से कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न सम्मान की मांग कर रहे थे। आखिरकार हमारी मांग पूरी हुई। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2024 04:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola