Bihar Political News 2024: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। जेडीयू की प्रदेश कमेटी में सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी की ओर से बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को नई कमेटी घोषित की गई है। जेडीयू ने लगभग 15 महीने पहले 260 सदस्यों की बड़ी कमेटी घोषित की थी। जिसको भंग कर अब छोटी कमेटी गठित की गई है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्षों, 49 महासचिवों का ऐलान किया गया है। वहीं, पार्टी ने 46 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 9 प्रवक्ता बनाए हैं। इसके अलावा 185 पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है। जेडीयू ने शनिवार सुबह ही पुरानी कमेटी को भंग किया है। बिहार में पार्टी ने अपनी सलाहकार विंग के नेताओं को भी बदला है।
यह भी पढ़ें:विधानसभा उपचुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ मांग रहे ‘फ्रीहैंड’, क्या CM की सभी डिमांड पूरी करेगी BJP?
पुरानों के बजाय कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। पिछले साल 23 मार्च को पार्टी ने 251 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया था। जिसमें 105 महासचिव, 114 सचिव, 20 उपाध्यक्ष और 11 प्रवक्ता बनाए गए थे। बाद में कई और पदाधिकारियों को जोड़ने के बाद इनकी संख्या 260 हो गई थी। आमतौर पर प्रदेश कमेटी 3 साल तक काम करती है। लेकिन इस बार जेडीयू ने इसे 15 माह बाद ही भंग कर दिया है। नई कमेटी में अधिकतर चेहरे नए हैं। जो 20 उपाध्यक्ष हटाए गए हैं, उनमें पूर्व मंत्री रंजू गुप्ता, जय कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। कई पूर्व विधायक भी कमेटी से बाहर किए गए हैं।
नई कमेटी में ये चेहरे शामिल
नए उपाध्यक्षों में पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, एमएलसी रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व एमएलसी हारूण रशीद, अजीत चौधरी, प्रमिला कुमार प्रजापति, एमएलसी संजय सिंह, वैद्यनाथ सिंह विकल, कलाधर मंडल और अमर कुमार अग्रवाल को शामिल किया गया है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजद छोड़कर वे जेडीयू में शामिल हुए थे। बता दें कि रणधीर सिंह बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे हैं। जो टिकट न मिलने पर राजद से नाराज हो गए थे।
यह भी पढ़ें:लव मैरिज की खौफनाक सजा, पिता ने इकलौती बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने जताई ये आशंका
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
15 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
22 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines