हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar: CM नीतीश कुमार दरभंगा को देंगे 181 Projects की सौगात, अधिकारियों ने लिया जायजा

Pragati Yatra In Darbhanga: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत बिहार के दरभंगा जिले में अलग-अलग विभागों की कुल 181 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Pragati Yatra In Darbhanga

Pragati Yatra In Darbhanga: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में आज दरभंगा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दरभंगा शहर के अलावा सिंहवाड़ा ब्लॉक में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे जिले को कई योजनाओं की सौगात देंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश दरभंगा में 93363 लाख से ज्यादा की 89 योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही 67065 लाख से ज्यादा की 93 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये अलग-अलग विभागों के प्रोजेक्ट हैं।

अर्बन एरिया में दिल्ली मोड़ बस स्टैंड, हराही तालाब, कर्पूरी चौक स्थित मेडिकल ग्राउंड और लहेरियासराय में सीएम का प्रोग्राम है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पूरे शहर में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर इससे जुड़े अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए।

उधर, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर सिंहवाड़ा के सिमरी में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। लार्ज शेल्टर होम, चंद्रसार पोखर, सिमरी मध्य विद्यालय, पंचायत सरकार भवन, स्टेडियम और वासुदेव मिश्र पल्स टू अपर स्कूल कैंपस सहित इस बीच आने जाने वाली सड़कों पर जगह-जगह पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें-  केजरीवाल को सबक सिखाएंगे बिहार और यूपी के लोग, सम्राट चौधरी ने साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें