Nitish Security Breach: नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध, मुख्यमंत्री ने डिवाइडर पर कूदकर खुद को बाइकर से बचाया

Security breach, Bihar CM Nitish Kumar, nitish security lapse, Circular Housing on Circular Road, SSG, Special Security Group, Patna SSP

सौरभ कुमार, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई है। ये चूक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई। सीएम नीतीश कुमार अपने आवास एक अणे मार्ग के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइकर ने उनकी सुरक्षा में सेंध लगा दी। फिलहाल, बाइकर गैंग के सदस्य को पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना सुबह की बताई जा रही है। घटना के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास के आसपास टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइकर उनके सुरक्षा घेरे में घुस गया। इस बाइक आने नीतीश कुमार के बगल से निकालने की कोशिश की। इस कोशिश में वह उनके इतना नजदीक आ गया कि यदि मुख्यमंत्री अलर्ट नहीं रहते तो दुर्घटना हो सकती थी। तेज रफ्तार बाइकर के चपेट में आने से खुद को बचाने के लिए नीतीश कुमार डिवाइडर पर कूद पड़े।

सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ-पांव

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षा पर सवाल उठ गया है। सुरक्षा में तैनात स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड्स के हाथ पांव फूल गए। एसएसजी के कमांडेंट और अधिकारियों को बुलाया गया। आनन-फानन में पुलिस विभाग के भी तमाम आला अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। बाइक सवार को तत्काल प्रभाव से पकड़ा गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ