हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोले- रात में पुलिस घूमती रहेगी तभी तो क्राइम कंट्रोल होगा

nitish kumar
विज्ञापन

नई दिल्ली: बिहार में क्राइम कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया। पुलिस विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने कहा- हर थाने में हमने 2 वाहन दिए हैं। अगर और भी जरूरत पड़ेगी तो हर थाने में तीसरा वाहन भी उपलब्ध कराएंगे। रात में पुलिस घूमती रहेगी तभी तो क्राइम कंट्रोल होगा। जब पुलिस बल की संख्या बढ़ेगी तभी तो गश्ती ठीक से होगी।

10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसमें 30 फीसदी से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रिक्त पदों को भर रही है सरकार

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा- हमें खुशी है कि मुख्यमंत्री ने और हमारी नई महागठबंधन की सरकार ने जो निर्णय लिया था कि जितने भी विभागों में रिक्त पदे हैं उनको जल्द भरेंगे, उसी दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola