सौरव कुमार/पटना
Bihar CM Nitish kumar On Caste Census Report: बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में जातिगत सर्वे के आधार पर जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। सोमवार को चीफ सेक्रेटरी की तरफ से जाति आधारित गणना 2022 की पुस्तिका के विमोचन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वे टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से प्रदेश के लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी हासिल हुई है और अब इसी के आधार पर सबका विकास किया जाएगा।
-
विधानसभा में 9 राजनैतिक पार्टियों की सहमति और 2 जून 2022 को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद अपने संसाधनों से कराई राज्य सरकार ने जाति आधारित जनगणना
बता दें कि बीते वक्त में बिहार की विधानसभा में 9 राजनैतिक पार्टियों की सहमति के साथ राज्य में जातिगत जनगणना का फैसला लिया गया था। 2 जून 2022 को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित जनगणना कराई है। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर इस रिपोर्ट को प्रदेश की सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बुजुर्गों को मिलेगी 2 हजार रुपए पेंशन! सीएम सिद्धारमैया बोले- सरकार करेगी विचार
इस रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बिहार की कुल आबादी 13,07,25,310 में से 27.13 फीसदी यानि 3,54,63,936 की आबादी पिछड़ा वर्ग (Backward Class) की है। 4,70,80,514 लोग अति पिछड़ा वर्ग (Most Backward Class) में हैं, जो कुल आबादी का 36.01 प्रतिशत बनता है। इसके अलावा कुल जनसंख्या के 15.52 फीसदी यानि 4,70,80,514 लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में आते हैं। 2,56,89,820 लोग अनुसूचित जाति के हैं, अनुसूचित जनजाति कह जनसंख्या भी 21,99,361 है, वहीं 2,02,91,679 लोग अनारक्षित हैं। इसके अलावा राज्य में 82% हिन्दू और 17. 7% मुसलमान हैं। .05% लोग ईसाई हैं, .08% बौद्ध धर्म को मानते हैं तो .0016% किसी धर्म विशेष से ताल्लुक नहीं रखते।
यह भी पढ़ें: ‘पूरी होती है मोदी की हर गारंटी,’ मध्य प्रदेश को 19 हजार करोड़ की सौगात देकर बोले PM मोदी
मुख्य सचिव की तरफ से इस रिपोर्ट का विमोचन किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के हैंडलर पर बधाई दी है। वहीं, मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
<
>
और पढ़ें: यहां आओ बहन.. लोगों को देखने दो…; तमिलनाडु भाजपा चीफ ने महिला रिपोर्टर पर ली चुटकी
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा-जानना जरूरी है कि कौन हैं
उधर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह जानना जरूरी है कि ये कौन लोग हैं, जो हमारी नालियां साफ करते हैं, कौन झुग्गियों में रहते हैं, कौन मजदूर हैं, कौन भूमिहीन हैं… इस जनगणना से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में किसकी आबादी कितनी है और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है’। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार की जनता को बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सर्वे में बहुत रोड़ा अटकाया, लेकिन हमने सारी बाधाओं को तोड़ प्रधानमंत्री से जाति-आधारित जनगणना की मांग की। इस जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में नामंजूर कर दिया गया था, लेकिन हमारी प्रतिबद्धता मजबूत थी और हमने इसे कर दिखाया। उपमुख्यमंत्री ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव और दिवंगत शरद यादव का भी धन्यवाद किया।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
23 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines