सौरव कुमार, पटना
Bihar CM Nitish Kumar Networth: नए साल से एक दिन पहले 31 दिसंबर 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्यौरा दिया। डिप्टी CM और अन्य मंत्रियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। वहीं सभी की प्रॉपर्टी का जानकारी कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा पैसा उनके डिप्टी CM तेजस्वी यादव के पास है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव उनसे ज्यादा अमीर हैं। ब्यौरे के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 22552 रुपये कैश है। 3 बैंकों में उनके 48 हजार रुपये जमा हैं। उनकी कुल चल संपत्ति 16.84 लाख रुपये है। इसमें 11.32 लाख रुपये की फोर्ड कार भी शामिल है। दिल्ली के द्वारका में उनका एक हजार वर्गफीट में बना फ्लैट है, जो 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं मुख्यमंत्री के पास 13 गायें और 10 बछड़े-बछड़ियां हैं।
तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी के पास कितना पैसा?
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास मुख्यमंत्री से ज्यादा पैसा है। उनके पास 50 हजार कैश हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री के पास उनसे दोगुने एक लाख रुपये कैश है। अलग-अलग बैंकों में तेजस्वी के 54 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। तेजस्वी की मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के जॉइंट अकाउंट में 39 लाख से ज्यादा कैश जमा है। राजश्री के साढ़े 5 लाख रुपये अलग-अलग बैंकों में जमा हैं। तेजस्वी ने 5.38 लाख के शेयर खरीदे हैं। उनके पास 200 ग्राम सोना है। पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है। तेजस्वी की बेटी के नाम पर 200 ग्राम सोना और एक किलो चांदी है। तेजस्वी के पास 2 बीघा, गोपालगंज में 2 बीघा से ज्यादा खेती योग्य जमीन है। पटना के दानापुर में 8 कट्ठा गैर-कृषि योग्य जमीन है। पटना के धनौत, गर्दनीबाग और गोपालगंज में 36 लाख से ज्यादा की गैर-कृषि योग्य भूमि है। इस तरह तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं।
तेज यादव प्रताप, पंचायती राज मंत्री कितने अमीर?
बिहार के वन पर्यवारण मंत्री तेज प्रताप यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 2 कारें BMW 29.43 लाख रुपये की है। दूसरी कार 22 लाख रुपये की है। उनकी बाइक 15.45 लाख रुपये की है। उनके पास 98 हजार कैश है। अलग-अलग बैंकों में 17 लाख रुपये जमा हैं। 42 लाख की कृषि योग्य जमीन है। 88 लाख की गैर-कृषि भूमि है। 1.78 करोड़ के घर हैं, लेकिन कोई कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है। पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम की वार्षिक आय 4.69 लाख रुपये और उनकी पत्नी की 4.34 लाख रुपये है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न में यह जानकारी दी गई कि मंत्री के पास 32500 रुपये कैश है। 20 लाख की स्कॉर्पियो है। उन्होंने 12.30 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। उनकी कुल चल संपत्ति 1.59 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: PhD Sabzi Wala: पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को क्यों छोड़नी पड़ी नौकरी, बेचने लगा सब्जियां?
यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: I.N.D.I.A गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग की राह 6 राज्यों में आसान नहीं
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
17 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
17 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
18 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
18 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines