---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘मुख्यमंत्री की मानसिक अवस्था ठीक नहीं…’ RJD सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनके करीबियों को इसका फायदा मिल रहा है। जानें पूरी खबर।

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह ने तीखा हमला किया है।  सुधाकर सिंह का कहना है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मानसिक अवस्था ठीक नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की बेटी ईशा कुमार को फायदा पहुंचाने के लिए जल्दबाजी में एक ऐसा फैसला लिया गया जो पूरी तरह गलत है। सुधाकर सिंह ने कई अन्य आरोप भी लगाए।

नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसका फायदा उनकी पार्टी के लोग और करीबी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की बेटी ईशा कुमार को इसका फायदा मिल रहा है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि CM की मानसिक स्थिति ऐसी है कि उनसे कुछ भी दस्तखत करवा लिया जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Video: ‘घर में रहें मुसलमान, बाहर निकले तो लगेगा रंग’, BJP विधायक ने क्यों गिनाए जुमे के दिन?

बेटी के फायदे के लिए की नई नियुक्ति

सांसद सुधाकर सिंह का आरोप है कि नए वित्त सचिव बनाये गए लोकेश सिंह को सिर्फ 4 दिन में हटा दिया गया। उनकी जगह आनंद किशोर को नया वित्त सचिव बनाया गया। नियुक्ति में कोई प्रोसेस फॉलो नहीं किया गया। दीपक कुमार ने अपने रिलेटिव की नियुक्ति करवाई ताकि उनकी बेटी को फायदा हो सके।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जलवायु वित्त सेल में भी की गई गड़बड़ी

सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक कुमार द्वारा जलवायु वित्त सेल (climate finance cell) बना कर वित्तीय गड़बड़ी की गई। जिसकी कोई कैबिनेट से नहीं है। 25 करोड़ का बजट ईशा वर्मा की कंपनी को फायदा देने के लिए आवंटित किया गया।

कई अन्य भी मुख्यमंत्री को बताया मानसिक रोगी

ऐसा नहीं है कि सिर्फ सुधाकर सिंह ने ही ऐसा कहा हो। उनके अलावा अन्य कई लोगों ने बिहार से सीएम नीतीश कुमार को मानसिक रूप से बीमार बताया है। लोगों का कहना है कि उनका अजीब-अजीब बात करना और हरकत करना इस बात का सबूत है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कभी वो कहते हैं कि क्या पहले महिलाएं कपड़े पहनती थी, तो कभी कहते हैं कि

यह भी पढ़ें:आज ही के दिन जन्मा था वो खूंखार आतंकी, जिसे अमेरिका ने उसके घर में घुसकर किया ढेर

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 10, 2025 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola