Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुमार आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर दे रहे हैं कि जिससे वह मीडिया में बने हुए हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में महिला शिक्षा पर अजीबो-गरीब बयान देकर छा गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को तुम-तड़ाक वाला बोली बोलकर सुर्खियों में आ गए। अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने कुछ एसा कर दिया है कि जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
मीडिया कर्मियों के सामने हाथ जोड़ कर झुक गए नीतीश कुमार
दरअसल, मुख्यमंत्री पटना में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जब वह श्रद्धांजलि आने लगे तो बाहर मीडिया कर्मियों की भीड़ थी। सभी नीतीश कुमार से सवाल करना चाहते थे। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि मुख्यमंत्री जी आप इतना नाराज क्यों हैं? नीतीश कुमार ने सवाल का जवाब देने के बजाय मीडिया कर्मियों के सामने हाथ जोड़कर और झुक कर माफी मांगने लगे। अब, नीतीश कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
नीतीश कुमार ने क्यों किया ऐसा?
अब, ये कारण तो साफ नहीं हुआ है कि नीतीश कुमार ने आखिर मीडिया कर्मियों के सामने हाथ क्यों जोड़ लिया। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार महिला शिक्षा पर दिए अपने बयानों से आहत हैं, जिसकी मीडिया में खूब चर्चा की गई। समय-समय पर नीतीश कुमार ये भी कहते रहे हैं कि आप लोग (मीडिया कर्मी) हमारे अच्छे कार्यों को नहीं दिखाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार मीडिया कर्मियों से नाराजगी के चलते उनके सामने हाथ जोड़ लिए।
ये भी पढ़ेंः बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, दारोगा को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत
महिला शिक्षा पर दिए बयान पर नीतीश कुमार ने मांगी थी माफी
सीएम नीतीश कुमार महिला शिक्षा पर दिए अपने बयान के लिए मांगते हुए कहा था, ”अगर किसी को मेरी बातों से तकलीफ पहुंची है तो मैं अपनी बातों को वापस लेता हूं और इसके लिए माफी मांगता हूं।”
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
19 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
20 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines