Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर खास फोकस रहे हैं। इसी के तहत वह राज्य में बड़े लेवल पर रोड और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इन दिनों सीएम नीतीश कुमार अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान वह भी लगातार विकास कार्यों को लेकर घोषणाएं कर रहे हैं। बीते दिन वह मुजफ्फरपुर पहुंचे, यहां उन्होंने जिले को करोड़ों की सौगात दी। साथ ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
बदल जाएगा बैरिया बस स्टैंड का नाम
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी भाग में रिंग रोड रामदयालु नगर और गोबरसही रेलवे क्रासिंग के ऊपर बनने वाले आरओबी और बैरिया बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम रखे जाने की घोषणा की है। सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी घोषणाओं के अलावा भी मुजफ्फरपुर जिले में कोई विकास कार्य किए जाएंगे। हाल ही में इसको लेकर एक अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
मुजफ्फरपुर में होगा रिंग रोड का निर्माण
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के पूर्वी हिस्से में रिंग रोड का निर्माण होगा। इससे शहर में जाम की परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा और नए नेशनल हाइवे (NH) 527 C की तरफ जाने में भी काफी समय बचेगा। इसके साथ ही चांदनी चौक से बखरी रोड बाईपास रोड का चौड़ीकरण औक सुदृढ़ीकरण काम किया जाएगा। इसके अलावा चांदनी चौक से भगवानपुर चौक तक पुल से लेकर सड़क तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ चंदवारा पुल के पहुंच पथ का निर्माण कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
22 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
23 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines