बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ” कल उन्होंने कहा कि भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा माहौल बनाया जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि जेनरेशन जेड को अपनी भूमिका निभानी चाहिए. यह भड़काऊ राजनीति है. हर मुद्दे में खामी निकालना, ईवीएम को दोष देना और अधिकारियों को दोष देना. जितना समय वे खामी निकालने में लगाते हैं, उतना ही समय अगर वे अपने आकलन पर लगाते, तो कांग्रेस और आरजेडी शायद कुछ बेहतर कर सकते थे. कोई भी बिहारी मर्यादा से बाहर जाने वाली व्यक्तिगत टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करता. ‘महागठबंधन’ को इसकी वजह से बार-बार नुकसान उठाना पड़ा है.
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि हमारी बहुत अच्छी जीत रही. मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूँ. हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मूल मंत्र – ‘सबका साथ, सबका विकास’ – ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए का मार्गदर्शन किया है. टिकट वितरण बहुत सोच-समझकर किया गया है, जिससे कई युवाओं और महिलाओं को भी अवसर मिले हैं. मेरा मानना है कि हमें इस बार युवाओं का भरपूर समर्थन मिला है क्योंकि बिहार रोज़गार चाहता है, बिहार विकास चाहता है.
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं. यहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया और मोदी-मोदी के नारे लगाये गए.
बिहार विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट से बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटा ओसामा शहाब ने जीत हासिल की है। ओसामा ने 9 हजार सीटोंं से जीत हासिल की।
बिहार मे जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
बिहार के किशनगंज सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसमें कमरौल हुड्डा ने 89669 वोट पाकर जीत हासिल की है।
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
वैशाली जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र से 7 पर एनडीए का कब्जा
1– वैशाली से जदयू के सिद्धार्थ पटेल जीत
2–लालगंज से बीजेपी के संजय सिंह की जीत ।
3–हाजीपुर से बीजेपी के अवधेश सिंह की जीत
4 —महनार से जदयू के उमेश कुशवाहा की जीत
5–राजापाकर से जदयू के महेंद्र राम की जीत।
6–महुआ से लोजपा आर के संजय सिंह की जीत
7– पातेपुर से बीजेपी के लखेन्द्र रौशन की जीत
8–राघोपुर से राजद के तेजस्वी
बिहार में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को धन्यवाद दिया है। कहा कि बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम। कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।
बिहार में हार पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि राजनीति में परिवादवाद के लिए कोई जगह नहीं।
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सबसे पहले मैं बिहार की महान जनता को विशेष धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने बिहार को विकास के पथ पर गति देने की सोच के साथ एनडीए को प्रचंड बहुमत देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। कहा कि बिहार और बिहारियों में सही समय पर सही फैसला लेने की बुद्धि और क्षमता है। इस एक जवाब ने कई सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जो लोग सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, एनडीए के पिछले दो दशकों के कार्यकाल, पहले जंगलराज के अस्तित्व, मेरे प्रधानमंत्री बिहार को कितनी प्राथमिकता देते हैं और गठबंधन में मेरी भूमिका पर सवाल उठा रहे थे, इस परिणाम ने इन सभी सवालों का करारा जवाब दे दिया है। अगर 2020 में 5 दलों का यह एकजुट एनडीए होता, तो यह भी उतना ही शानदार प्रदर्शन करता।
बिहार में जीत पर पीएम मोदी ने जीत पर बधाई दी है। इसी बधाई के बीच पीएम मोदी ने अहम संकेत दिया है। पीएम मोदी ने एनडीए सहयोगियों को जीत की बधाई देते हुए नीतीश कुमार के नाम से पहले मुख्यमंत्री शब्द का प्रयोग किया। इससे माना जा रहा है कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार को सीएम बना सकती है। बीजेपी 200 से ज्यादा
बिहार जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।
बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलना लगभग तय हो गया है। इसके चलते एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर में जश्न शुरू हो गया है। इस बार चुनाव में एलजेपी ने 18 सीटों पर आगे है और 1 सीट पर जीत चुके हैं। इससे बिहार सरकार मे चिराग की मौजूदगी मजबूत होगी।
बिहार में रुझाने में एनडीए की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने कहा कि यह मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है।
बिहार में चुनावी रुझानों में शानदार बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए ने बैठक शुरू कर दी है। सीएम आवास पर नीतीश कुमार ने बैठक शुरू कर दी है। इसमें बीजेपी और जेडीयू समेत सभी दलों के नेता शामिल हैं।
बिहार में रुझानों के बाद अब नतीजे आने शुरू होने लगे हैं। इसमें औवेसी की पार्टी एआईएमआईए ने कोचरधाम से जीत दर्ज की है। मो. सबर आलम ने जीत दर्ज की है।
बिहार विधानसभा में कांग्रेस अभी तक केवल 1 सीट पर आगे चल रही है। वो सीट है किशनगंज। इस सीट पर 25 में से 21 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें कांग्रेस के मो. कमरौल होडा को अभी तक 77 हजार से वोटो से आगे चल रहे हैं। अब बचे 4 राउंड में बीजेपी की स्वीटी सिंह का जीतना असंभव नहीं है।
बिहार में जेडीयू ने एक और सीट जीत ली है। किशनगंज सीट से जेडीयू के महेश्वर हाजरी ने जीत दर्ज की है।
बिहार में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि हमसे कहां गलती हुई। सरकार ने जो किया है वह अनुचित है; उन्होंने SIR के तहत 65 लाख वोट हटा दिए। उन्होंने वोट खरीदने के प्रयास में चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये भी ट्रांसफर किए।
Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। आज इसको लेकर परिणाम आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं।
बिहार के लिए अभी एनडीए ने सीएम फेस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार वर्तमान सीएम नीतीश कुमार को ही एनडीए का चुनावी चेहरा बता रहे हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन ने आधिकारिक रूप से सीएम फेस तय कर लिया है। महागठबंधन ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम फेस के लिए उतारा है।
---विज्ञापन---
Bihar Chunav Result 2025: बिहार में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 6 नवंबर को हुआ। इसमें 121 सीटों पर 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और सम्राट चौधरी सहित 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान हुए। दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ।
---विज्ञापन---
चुनाव के परिणामों की विस्तार से कवरेज देखिए यहां: https://www.youtube.com/live/Xhbd9RoJ5_c?si=lHd1osf3FQIcu8Do