Bihar Chunav Manthan 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच चल रहे News24 के मंथन 2025 कार्यक्रम के मंच पर आज RJD के नेता तेजस्वी यादव आए, जिन्होंने 3 सवालों का जवाब देकर बड़ा खुलासा किया. एक सवाल तेज प्रताप यादव को लेकर था और दूसरा सवाल RJD में लालू प्रसाद यादव की भूमिका को लेकर थी.
News 24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने तेजस्वी यादव ने पूछा कि वे कोई फैसला लेते समय फंसते हैं तो वे सलाह किससे लेते हैं? दूसरा सवाल यह था कि क्या तेज प्रताप यादव का पार्टी और परिवार को छोड़कर जाना लालू प्रसाद का फैसला था या परिवार का? तीसरा सवाल यह पूछा कि तेज प्रताप यादव की क्या कभी घर वापसी होगी?
तेजस्वी यादव ने तीनों सवालों के दिए ये जवाब
तेजस्वी यादव ने पहले सवाल कि कोई फैसला लेते समय किसकी सलाह लेते हैं, के जबाव में कहा कि पार्टी से जुड़ा कोई भी मामला हो, अंतिम फैसला लालू प्रसाद यादव ही लेते हैं. हमे कोई सुझाव देना हो, किसी को रिकमेंड करना हो, कोई फीडबैक देना हो तो हम खुलकर देते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय लालू जी का ही होता है. मां राबड़ी देवी से भी सलाह लेते हैं, लेकिन फैसला डैड का ही माना जाता है.
दूसरे सवाल, तेज प्रताद यादव का परिवार और पार्टी को छोड़कर जाना किसका फैसला था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह लालू प्रसाद यादव का ही फैसला था. वहीं तीसरे सवाल कि तेज प्रताप यादव की कभी पार्टी में वापस होगी या नहीं, के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि 6 साल तक तो तेज प्रताप यादव की वापसी संभव नहीं है. बाकी सभी कुछ भविष्य के गर्त में हैं, पर लालू जी ही पार्टी के मुखिया हैं.
रैपिड फायर सवालों के तेजस्वी ने दिए ये जवाब
बता दें कि मंथन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव रैपिड फायर राउंड में वन लाइनर सवालों के जवाब भी काफी बेबाकी से दिए. उनसे सवाल पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा तो तेजस्वी ने जवाब दिया कि यह जनता बताएगी, लेकिन जनता इस बार बदलाव चाहती है. नीतीश कुमार को कितने नंबर देंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल के कामों के लिए 10 में से 4 नंबर देंगे.
लालू प्रसाद यादव को कितने नंबर देंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि लालू यादव बिहार के बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं. उन्हें वे 10 में से 10 नंबर देंगे, क्योंकि उन्होंने सोशल रिफॉर्म और सोशल जस्टिस किया. रेल मंत्री रहते हुए 90000 करोड़ का मुनाफा कमाकर सरकार को दिया. खुद को नंबर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नंबर जनता देगी. बतौर डिप्टी CM उनके कार्यकाल का आकलन जनता ही करेगी.
तेजस्वी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को देश का बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया, क्योंकि वे विदेश जाकर निवेश ला रहे हैं. इन्वेस्टर मीट कराकर निवेशकों को आकर्षित करते हैं. नीतीश कुमार विदेश छोड़ो, नीति अयोग की बैठक तक में नहीं जाते. देश का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री उन्होंने वीपी सिंह और मनमोहन सिंह का बताया, वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.
केंद्र की मौजूदा सरकार 5 साल तक चलेगी या नहीं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद पता चलेगा कि मोदी सरकार कितने समय तक टिकेगी?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
14 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
16 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines