राजीव प्रताप रुडी कहते हैं कि सभी राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक समीकरण देखती हैं। नेताओं की पहचान उनकी जाति से होती है। मैं क्षत्रिय समाज से नहीं होता तो मुझे टिकट नहीं मिलता। राजपूतों का पोस्टर बिहार में आज तक नहीं लगा। बिहार में राजपूतों की साढ़े 3 प्रतिशत आबादी है।
बिहार में केजरीवाल जैसा हाल तो नहीं होगा? इस पर राजीव प्रताप रूडी कहते हैं यहां ऐसा कोई जेपी जैसा आंदोलन नहीं चल रहा। सामान्य यात्रा चल रही है, भाषण चल रहा है। पॉलिटिकल प्रोबेशन चल रहा है
आपने पप्पू यादव को माफ किया क्या? मैं अपने क्षेत्र में काम करता हूं, लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल पर तंज कसते हुए भाजपा नेता कहते हैं मेरी 40 साल की राजनीतिक यात्रा में मेरे जानने वाले या तो जेल पहुंच गए, या राजनीति से बाहर हो गए।
राजीव प्रताप रूडी से जब पूछा गया कि तेजस्वी यादव का क्या भविष्य देखते हैं तो भाजपा नेता कहते हैं कि तेजस्वी यादव चुनाव हारें और नेता प्रतिपक्ष बने रहें। अगर गलत काम करेंगे तो ईडी और सीबीआई तो क्या विजिलेंस भी छापेमारी करेगी।
सम्राट चौधरी कहते हैं कि भारत लोकतांत्रिक प्रदेश है, सभी धर्मों का सम्मान होता है। भाजपा का एजेंडा स्पष्ट है, सबका साथ, सबका विकास। हम मुस्लिमों को अलग नहीं मानते। यह राम का भारत है। पूजा करने की पद्धति बदली है, सभी राम के बच्चे है। बिहार चुनाव में एनडीए 2010 से अच्छा प्रदर्शन करेगा। उस समय 206 सीटें जीती थीं, इस बार उससे अधिक सीटें जीतेंगे
बिहार में गब्बर सिंह वापस नहीं आएगा। बिहार सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य है। बिहार की प्रति कम होने पर सम्राट चौधरी कहते हैं कि जो राज्य 55 साल तक लुटता रहा हो, वहां प्रति व्यक्ति आय ज्यादा कैसे होगी?
सम्राट चौधरी बोले, कोई मेरी पढ़ाई पर सवाल उठा दे तो मैं इस्तीफा देकर घर चला जाउंगा। डॉक्टर लिट की उपाधि ऑननेरी है। प्रशांत किशोर झूठ फैला रहे हैं उनके आगे तो आरजेडी फेल हो गई है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि हम नया बिहार बनाएंगे, अपराधी को बगल में बैठाएंगे, यही जन स्वराज बनाएंगे।
“मेरा राजनीतिक जन्म ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हुआ है”: डिप्टी सीएम @samrat4bjp
◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर डिप्टी सीएम @samrat4bjp LIVEbiharelection | @gforgarima | manthan2025 | news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | biharelection pic.twitter.com/IvrYTJERtz
— News24 (@news24tvchannel) October 3, 2025
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि बूथ लुटेरे वोट चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव 2025 में NDA 225 सीटें जीतेगी।
“बूथ लुटेरे आज वोट चोरी की बात कर रहे हैं”: भाजपा प्रवक्ता @alok_ajay
◆ सुनिए News24 के मंथन मंच पर भाजपा प्रवक्ता @alok_ajay LIVE biharelection | @gforgarima | manthan2025 | news24manthan | News24 Manthan 2025 | Bihar Election | biharelection pic.twitter.com/HT3nm7skpS
— News24 (@news24tvchannel) October 3, 2025
RJD प्रवक्ता शक्ति यादव कहते हैं कि बिहार में कभी कोई निर्णयों को घूस देकर प्रभावित नहीं कर सकता
बिहार भाजपा नेता अजय आलोक कहते हैं कि नीतीश पर जहर बेअसर होता है। NDA का मतलब बताते हुए कहते हैं, नीतीश दमदार असरदार
शक्ति यादव ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू 25 और भाजपा 40 सीटों पर सिमट जाएगी।
Bihar Chunav Manthan 2025: मंथन 2025 के मंच से बिहार के दिग्गज नेताओं अभय दुबे, अजय आलोक, शक्ति यादव ने एकसाथ अपनी बात रखी। आरजेडी नेता अभय दुबे बोले, बिहार में भ्रष्टाचारियों का सफाया करना है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है। रामद्रोही सत्ता का उपभोग करते हैं। SIR में चुनाव आयोग ने माना कि कोई घुसपैठिया नहीं है।
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में हुए विकास के कारण ही आज बिहार की विकास दर दोहरे अंक में पहुंची। आज बिहार की विकास दर 11 प्रतिशत से अधिक विकास दर है, 2006 से उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली, तब से बिहार का विकास होना शुरू हुआ। उन्होंने बंद पड़ी योजनाओं को शुरू किया जिसका परिणाम है कि आज बिहार विकसित बिहार बनने की तरफ बढ़ रहा है।
बिहार की पूर्व सरकार ने कोई एक योजना बता दीजिए जो उन्होंने महिला वर्ग के सशक्तिकरण के लिए चलाई हो, नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए. 2005 में सत्ता में आते ही सभी वर्गों के लिए काम किया. सामाजिक सुरक्षा के लिए काम किया. महिलाओं को आरक्षण किया. बिहार के हर परिवार में एक महिला को दस हजार रुपये देने का ऐलान किया. नीतीश जो कहते हैं, वो करते हैं.
मंथन 2025 में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बोले कि बिहार में नीतीश सरकार के आने के बाद से विकास दर दोगुनी हुई। 10 लाख से अधिक रोजगार सृजन हुआ। आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले तो सिर्फ लालू प्रसाद यादव से डरते हैं. एक इंजन भ्रष्टाचार में है, दूसरा इंजन अपराध में शामिल है. लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश जी क्यों चले गए, उसकी वजह के बारे में मैं किसी दिन बताऊंगा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2020 में जो कुछ हुआ, उससे हमने बहुत कुछ सीखा है. साल 2020 में वोट की ही नहीं, बल्कि सीटों की भी चोरी हो गई थी. News24 के मंथन मंच पर तेजस्वी यादव ने टी-शर्ट पर लिखे ‘Respect’ का मतलब समझाया.
हमने आज तक नहीं सुना कि चुनाव का भी टिकट बिकता है, News24 के मंथन मंच पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा…
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज संविधान को, भारतीय लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है, साजिश रची जा रही है. 20 साल पुरानी सरकार अब खटारा हो चुकी है.
News24 के मंथन मंच पर राष्ट्र की बात में अबरीस सिद्दीकी ने कहा कि मसलमानों को भारत की विरासत से प्यार करना चाहिए. बीजेपी के बहुत से नेताओं की मुस्लिम समाज में बहुत इज्जत होती है. लालकृष्ण आडवाणी के रथ को लालू यादव ने रोका था, सुनें कैसे…
बिहार में अबकी बार किसकी सरकार? देखिए News 24 के मंथन 2025 में राष्ट्र की बात, मानक गुप्ता के साथ…
ें अबकी बार किसकी सरकार ? ◆ देखिए राष्ट्र की बात, मानक गुप्ता के सा
Bihar Chunav Manthan 2025: 3 अक्टूबर बिहार के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बिहार के सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज एक साथ एक मंच पर दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ ही बेहद महत्वपूर्ण रहा। देश की राजनीति में रणनीति बनाने वाले और बिहार की राजनीति में पहली बार खुद मैदान में उतरने वाले प्रशांत किशोर से मंथन की शुरुआत हुई और उपेंद्र कुशवाहा, अशोक चौधरी, अखिलेश सिंह, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी अपनी बात कह चुके हैं.
उसके बाद राकेश सिन्हा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय सिंह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी बात कह चुके हैं।पैनल में अजय आलोक, अभय दुबे और शक्ति यादव ने तीखे सवालों का सामना किया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बाद आखिर में राजीव प्रताप रूड़ी मंचन ने मंच से अपनी बात कही।
---विज्ञापन---
Manthan 2025 की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव के साथ
---विज्ञापन---