हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar Chunav Exit Poll Results 2025: एग्जिट पोल के नतीजे कब-कब हुए फेल? लिस्ट में बिहार से साथ दिल्ली का नाम

विज्ञापन

Bihar Chunav Exit Poll Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के 8 एग्जिट पोल के नतीजे एनडीए को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं. हालांकि बिहार के पिछले तीन चुनाव के एग्जिट पोल देखे जाएं तो उनमें से दो बार एग्जिट पोल फेल साबित हुए हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में अधिकतर एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को बढ़त दिखा रहे थे, लेकिन नतीजे अलग निकले. वहीं, 2020 के एग्जिट पोल में महागठबंधन के पक्ष में दिखाई हवा नतीजे आते ही फुस्स हो गई. नतीजों में 125 सीटों को हासिल कर एनडीए ने सरकार बनाई.

कब-फेल हुए थे एग्जिट पोल

  • बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में जब एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत के आसार थे तो लालू यादव और नीतीश कुमार के महागठबंधन ने एतिहासिक जीत दर्ज की थी.
  • दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर में दिखाया था, लेकिन पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीत सभी रिकार्ड तोड़ दिए थे.
  • छत्तीसगढ़ में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने के संकेत बताए गए थे, जबकि नतीजे उलट निकले. नतीजों में भाजपा ने 50 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाई.
  • हरियाणा में 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को हारते हुए दिखाया गया था, लेकिन नतीजे अलग निकले और भाजपा ने सरकार बनाई.

Sponsored Links by Taboola