Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने कल अपने सभी घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग का मामला सुलझा लिया है. इसका ऐलान भी कर दिया गया है. सूत्रो के हवाले से खबर आ रही है कि आज NDA अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी करने वाला है. मगर इस बीच RML के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है. आइए जानते हैं पूरी बात.
कुशवाहा ने क्यों किया ऐसा ट्वीट?
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में आगामी चुनावों के लिए अनुकूल सीटों की संख्या नहीं मिलने से दुखी होने वाले उन उम्मीदवारों से माफी मांगी है क्योंकि वे टिकट प्राप्त करने की इच्छा रखते थे. बता दे कि NDA गुट में बीजेपी-जेडीयू को बराबर 101 सीटों पर चुनाव लड़ना है. वहीं, लोजपा को 29 सीटें दी गई है और हम और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें दी गई है.
कई घरों में खाना नहीं बना होगा-कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद भावुकता भरा पोस्ट लिखा है जिसमें वे उम्मीदवारों के दर्द की व्याख्या करते हुए कहते हैं- “आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी. मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों- लाखों लोगों का मन दुखी होगा. आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा. परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे”.
गुस्सा शांत करने की अपील
कुशवाहा ने ट्वीट में अपने लोगों से शांति रखने और गुस्सा न करने की अपील की है. उन्होंने लिखा-“किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं. हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है. इसलिए, आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा शांत होने दीजिए.
ये भी पढ़ें-NDA में सीट बंटवारे के लिए BJP ने इस नेता को उतारा मैदान में, चिराग से बनते-बिगड़ते कैसे बनी बात?
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
12 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines