RJD विधायक ने दिया इस्तीफा, जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे आनंद मोहन के बेटे चेतन

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं. मगर उससे पहले ही RJD विधायकों के इस्तीफे भी लगातार आ रहे हैं. अब बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र शिवहर विधायक चेतन आनंद ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, पार्टी का साथ छोड़ेंगे या नहीं, इसको लेकर कोई बात सामने नहीं आई है.

bihar chunav 2025
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनाव से पहले राजद के विधायक चेतन आनंद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कर जानकारी साझा की है. चेतन आनंद अब जेडीयू के टिकट से शिवहर में चुनाव लड़ सकते हैं. इस सीट पर आनंद मोहन परिवार का दबदबा रहा है.

कौन हैं चेतन आनंद?

चेतन आनंद शिवहर से विधायक थे. बता दें कि चेतन कोई और नहीं बल्कि बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं. बिहार बाहुबलियों का प्रदेश रहा है उनमें आनंद मोहन का नाम भी चर्चा में था. उपलब्ध जानकारियों के अनुसार, आनंद के दादा स्वतंत्रता सेनानी थे. चेतन के पिता आनंद मोहन ने राजनीति में कदम 1974 में रखा था.

विज्ञापन

कब शुरू हुआ चेतन आनंद का राजनीतिक करियर?

चेतन आनंद बिहार की राजनीति के अहम चेहरे रहे हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत साल 2015 में जीतन राम मांझी के दल HAM (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के साथ की थी. वे उस वक्त पार्टी में स्टूडेंट विंग के अध्यक्ष थे. इसके बाद वे 2020 में आरजेडी में शामिल हुए थे. उन्होंने आरजेडी के टिकट से ही शिवहर सीट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उनकी मां भी जेडीयू से सांसद हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान सिर्फ कुछ ही दिनों में होने वाला है. इसके लिए तारीखों का भी ऐलान हो चुका है और अब इस समय में राजद को लगातार झटके मिल रहे हैं. संगीता कुमारी, भरत बिंद और महागठबंधन के कई नेताओं ने भी इस्तीफे दिए हैं. अब चेतन आनंद का इस्तीफा भी तेजस्वी और महागठबंधन के लिए चुनौती बन गया है.

पार्टी के खिलाफ दिया था समर्थन

चेतन आनंद ने साल 2024 में नीतीश कुमार का साथ दिया था. यह तब की बात है जब नीतीश महागठबंधन से अलग होकर NDA के साथ आ गए थे. वे उन विधायकों में थे जिन्होंने उस वक्त RJD का साथ छोड़ नीतीश का समर्थन किया था. फ्लोर टेस्ट में उन्होंने राजद के खिलाफ वोट किया था. हालांकि, तभी यह बात स्पष्ट हो गई थी कि वे अब तेजस्वी एंड पार्टी के साथ नहीं है.

विज्ञापन

JDU से टिकट तय

चेतन आनंद की मां लवली आनंद जेडीयू से ही शिवहर सीट से सांसद है. ऐसे में चेतन का विधायक उम्मीदवार का टिकट भी इस सीट से फाइनल माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, वह पूरी तरह नीतीश के खेमें में भागीदार हो चुके हैं. शिवहर सीट पर लंबे समय से पारिवारिक प्रभाव है जिस कारण माना जा सकता है कि वे यदि चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जीत भी लगभग तय है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ