हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जन सुराज पार्टी ने की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, भोजपुरी सिंगर रितेश को करगहर से मिला टिकट

Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आ चुकी है. इस सूची में पार्टी ने अपने इतने प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा हो चुकी है. प्रशांत किशोर ने नई लिस्ट के साथ 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने सभी कैंडिडेटों को चयन करने से पहले जाति का भी ख्याल रखा हैं. प्रशांत किशोर ने 7 अनुसूचित जाति, 17 अतिपिछड़ों, 11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिया है.

बता दें कि चुनाव रणनीतिकार पीके की पार्टी बिहार में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव में लड़ाने वाले हैं. जन सुराज की पार्टी को वोट कटुआ पार्टी कहा जाता है क्योंकि इनके वोट बैंक से बाकी दलों के समीकरण पर खासा असर पड़ता है. प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं उनकी भूमिका सिर्फ रणनीति बनाने में रहेगी.

भोजपुरी सिंग को दिया टिकट

जन सुराज की पहली उम्मीदवारों की सूची में भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को भी टिकट दिया गया है. वे रोहतास जिले की करगहर सीट से विधानसभा सीट के प्रत्याशी होंगे. यह वहीं, सीट है जहां से पहले प्रशांत किशोर चुनाव लड़ने वाले थे.

इन लोगों के नाम शामिल-

  • बाल्मीकि नगर- दृढ़ नारायण प्रसाद.
  • लोरिया- सुनील कुमार.
  • सुरसंड – उषा किरण.
  • ढाका- एलबी प्रसाद.
  • बेनीपट्टी – मो परवेज आलम.
  • निर्मली – राम प्रवेश यादव.
  • सिकटी – रागी बबलू.
  • प्राणपुर- कुणाल निषाद.
  • आलमनगर- सुबोध सुमन.
  • सहरसा- किशोर कुमार मुन्ना.
  • सिमरी बख्तियारपुर- सुरेन्द्र यादव.
  • महिषी- शमीम अनवर.
  • दरभंगा – आरके मिश्रा.
  • केवटी- बिल्टू सहनी.
  • मुजफ्फरपुर- एके दास.
  • गोपालगंज- डॉ शशि शेखर सिन्हा.
  • भोरे- प्रीति किन्नर.
  • रघुनाथपुर- राहुल कीर्ति सिंह.
  • दारौंदा- सत्येंद्र यादव.
  • मांझी- वाई बी गिरी.
  • छपरा- जेपी सिंह.
  • परसा- मुसाफिर महतो.
  • सोनपुर- चन्दनलाल मेहता.
  • कल्याणपुर- रामबालक पासवान.
  • मोरवा- जागृति ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर के परिवार से ).
  • खगड़िया- जयंती पटेल.
  • बेलदौर- गजेंद्र सहनी.
  • परबत्ता- विनय वरुण.
  • बेलहर- बृजकिशोर पंडित.

बता दें कि चुनाव रणनीतिकार पीके की पार्टी बिहार में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव में लड़ाने वाले हैं. जन सुराज की पार्टी को वोट कटुआ पार्टी कहा जाता है क्योंकि इनके वोट बैंक से बाकी दलों के समीकरण पर खासा असर पड़ता है. प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं उनकी भूमिका सिर्फ रणनीति बनाने में रहेगी.

ये भी पढ़ें-JDU को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें