Bihar Election 2025: बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तारीखों का ऐलान होने वाला है. उससे पहले सभी दल अपने-अपने तरीकों से लोगों का दिल जीतने में लगे हुए हैं. आज बिहार में पीएम मोदी ने मेट्रो का उद्घाटन किया. वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी 7 पैसेंजर ट्रेनों का उद्घाटन किया है. मतदान से पहले सीटों और उनके समीकरण को लेकर बड़ा उलटफेर होने की संभावना रहती है. इनमें बड़ा कारण बनती हैं अलग-अलग पार्टी और उनके उम्मीदवार.
पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में गैर मान्यता प्राप्त 334 पार्टियों ने चुनाव लड़ा था, वहीं इस बार संख्या बढ़कर और भी अधिक हो गई है. इसका असर सिर्फ सत्ता समीकरण पर नहीं बल्कि मतदाता के विकल्प और चुनावी रणनीतियों पर भी दिखाई देगा.
2020 में कैसा था समीकरण?
2020 में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में 6 राष्ट्रीय दलों और 4 राजस्तरीय दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया था. इसका अर्थ है कि उस चुनाव में कुल 212 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था. बिहार में 184 पंजीकृत राजनीतिक दल हैं.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव के लिए ECI का बड़ा ऐलान, IAS-IPS समेत 470 अधिकारियों को किया नियुक्त
1299 निर्दलीय प्रत्याशी, जीता सिर्फ 1
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 212 राजनीतिक दलों के अलावा, 1299 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी, मगर इनमें से जीत सिर्फ 1 सीट पर हासिल की गई थी. इस तरह पिछली बार कुल उम्मीदवारों की संख्या 3733 थी. इनमें से 3205 सीटों की जमानत को जब्त कर लिया गया था. 2020 विधानसभा चुनाव में भी दो मुख्य पार्टियां- आरजेडी और बीजेपी थीं जिनके बीच कांटे की टक्कर रही थी.
RJD को 97,38,855 वोट मिले थे और बीजेपी को 82,02,067 वोट प्राप्त हुए थे. वहीं, JDU को पिछली बार 64,85,179 वोट पड़े थे. महागठबंधन को सिर्फ 12,000 वोट मिले थे जिसके बाद NDA की सरकार का गठन हुआ था.
2020 में इन पार्टियों के बीच हुई थी जंग
2020 विधानसभा चुनाव में बिहार में मुख्य पार्टियां आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी थी. राष्ट्रीय दलों की बात करें तो 4 मुख्य राष्ट्रीय दल थे- भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया थी. 2020 विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाली क्षेत्रीय पार्टियां थीं- जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी.
चुनाव लड़ने वाले अन्य दल
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM).
- अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक.
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM).
- प्लूरल्स पार्टी.
2025 विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाने वाले दल
जनसुराज पार्टी- प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पार्टी सभी नए दलों में सबसे ताकतवर मानी जा रही है.
जनशक्ति जनता दल- RJD का दामन छोड़ अपने राजनीतिक जीवन की नई शुरुआत करने वाले तेज प्रताप की नई पार्टी, जनशक्ति दल भी इस बार मैदान में उतरी है.
आरसीपी सिंह की पार्टी- पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी इस बार अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. उन्होंने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया है.
इंडियन इंकलाब पार्टी- आईपी गुप्ता की यह नई पार्टी भी बिहार विधानसभा चुनावों में अपने 243 उम्मीदवारों को उतारने वाली है.
आजाद समाज पार्टी- चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भी इस बार बिहार में चुनाव लड़ने वाली है.
ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: ‘चारा चोर से भी बड़ा चोर प्रशांत किशोर’ बिहार में पोस्टर से गरमाई सियासत
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines