---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025: बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर सहमति, जानें कब आएगी पहली संयुक्त सूची?

Bihar Chunav 2025 NDA seat sharing issue final: एनडीए में सीट शेयरिंग पर आखिरकार सहमति बन गई है. उम्मीदवारों की पहली संयुक्त सूची 13 अक्टूबर को आ सकती है

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 NDA seat sharing issue final: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद भी एनडीए में सीट शेयरिंग पर आखिरकार सहमति बन गई है. चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाह की बातचीत सही दिशा में जारी है. अब एनडीए के दलों में कोई विवाद नहीं है. उम्मीदवारों की पहली संयुक्त सूची 13 अक्टूबर को आ सकती है. पहली सूची को बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(रामविलास), हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी मिलकर जारी करेंगे. भाजपा ने भी तैयारी पूरी कर ली है. हर सीट के लिए 3 संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया है.

13 अक्टूबर को फाइनल होगी लिस्ट

बिहार के भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक दिल्ली में होगी. उसके बाद 12 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अमित शाह और नड्डा मौजूद रहेंगे. दोनों बैठकों के बाद 13 अक्टूबर को लिस्ट फाइनल होगी. इसके बाद एनडीए की पहली संयुक्त सूची का ऐलान किया जाएगा. इस सूची के साथ एनडीए बिहार चुनावी मुहिम की औपचारिक शुरुआत करेगा.

---विज्ञापन---

बीजेपी और चिराग पासवान के बीच में डील तय

सीट शेयरिंग का मुद्दा फाइनल न होने के कारण एनडीए के उम्मीदवारों का ऐलान रुका हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, चिराग 35 से ज्यादा सीटें मांग रहे थे, लेकिन उन्हें एनडीए से 25 सीटें ऑफर हो रही थीं। वहीं, सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, मुकेश सहनी भी अपनी-अपनी मांगों पर लेकर अड़े थे। सूत्र बताते हैं कि अब बीजेपी और चिराग पासवान के बीच में डील तय हो गई है। चिराग बिहार में 26 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

नित्यानंद राय बोले, चिराग के साथ सब सही

इससे पहले एनडीए से नाराजगी के बीच मंत्री चित्यानंद राय गुरुवार दोपहर को चिराग पासवान के घर मिलने पहुंचे थे। चिराग की मां से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि चिराग के साथ सब सही है। वह तो बस चिराग के अभिभावकों से आशीर्वाद लेने आए थे। सूत्र बताते हैं कि चिराग ने जिन सीटों पर दावेदारी पेश की है, उनमें से 4 सीटों पर भाजपा विधायक है, उनके नाम पर हंगामा हो सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 09, 2025 05:44 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola