Bihar Chunav 2025 NDA seat sharing final: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फ़ॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. भाजपा और जेडीयू बराबरी की हिस्सेदारी के करीब पहुंच चुके हैं, वहीं सहयोगियों को भी जगह दी जा रही है. कल तक असंतोष के सुर छेड़ने वाले चिराग पासवान अब इशारा कर रहे हैं कि—“ऑल इज़ वेल”. एनडीए में कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसके संभावित आंकड़े सामने आ गए हैं. सूत्र बताते हैं कि एनडीए के सभी दलों में सीटों को लेकर सहमति बन गई है. 11 अक्टूबर को इसका औपचारिक एलान होगी. एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर संयुक्त रूप से इसका ऐलान करेंगे.
जेडीयू को 102 और भाजपा को 101 सीटें
बिहार एनडीए में शामिल तमाम दल अब समझौते के करीब पहुंच गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, 243 सीटों में से 203 सीटों पर भाजपा और जेडीयू चुनाव लड़ेंगे. जेडीयू को 102 और भाजपा को 101 सीटें मिलने की संभावना है. शेष 40 सीटों में से 26 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), 8 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और 6 सीटें आरएलएसपी को दी जाएंगी. खास बात यह है कि मांझी और कुशवाहा की सीटें भाजपा अपने कोटे से देने पर राज़ी है, जबकि चिराग पासवान को मिलने वाली 26 सीटें भी भाजपा की ओर से ही दी जाएंगी. अब चिराग भी संकेत दे रहे हैं कि सब ठीक है.
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: BJP की पहली सूची में क्या दिख सकते हैं बदलाव? विधायकों के टिकट कटेंगे या बचेंगे?
लिस्ट सामने आते ही साफ होगी सियासी तस्वीर
चिराग पासवान को साधने के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय दो दिन में चार चिराग पासवान से मिले. आज चिराग से मुलाक़ात के बाद नित्यानंद राय ने साफ कहा—सब ठीक है, एनडीए पूरी ताक़त से चुनावी जीत की तैयारी कर रहा है. असली सियासी तस्वीर तभी साफ होगी, जब एनडीए आधिकारिक तौर पर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करेगा. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए गठबंधन की घोषणा भव्य अंदाज़ में होगी.
पहली संयुक्त सूची 13 अक्तूबर को जारी की जा सकती है. यह सूची भाजपा, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएसपी मिलकर जारी करेंगे. भाजपा ने हर सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया है. 11 अक्तूबर को दिल्ली में बीजेपी बिहार कोर ग्रुप की बैठक होगी, वहीं 12 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines