Bihar Chunav 2025: बिहार की मशहूर भजन और लोक गायिका मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. हाल ही में उनकी मुलाकात बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हुई है. बता दें कि मैथिली इस साल 25 वर्ष की हो गई है. ऐसे में बीजेपी उन्हें टिकट देने के बारे में सोच सकती है. यदि वे विधानसभा चुनाव लड़ती है तो मधुबनी जिले के बेनपट्टी या अलीनगर सीट से उन्हें टिकट दिया जा सकता है.
कौन हैं मैथिली ठाकुर?
मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले में बेनपट्टी की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2011 में जी टीवी के मशहूर सिंगिंग शो सारेगामापा में हिस्सा लिया था. हालांकि, वे उस शो मे विजेता नहीं बनी थी लेकिन उनकी मधुर आवाज ने गीत-संगीत दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया. उसके बाद मैथिली को काफी फिल्मों, भजन तथा लाइव कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिला था.
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से फोक सिंगर की मुलाकात हुई है. इस जानकारी को साझा करते हुए विनोद तावड़े ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं’. पोस्ट में उन्होंने बिहार की बेटी को शुभकामनाएं भी दी है. इसके बाद से मैथिली के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. माना जा रहा है कि मैथिली बेनपट्टी या अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें-‘बिहार का डिप्टी CM मैं बनूंगा’, INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी ने किया दावा
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines