Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों को लेकर अभी भी सियासी घमासान चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के अंदर के दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया हैं, जिससे गठबंधन की रणनीति पर असर पड़ेगा. बता दें कि अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान भी कर दिए हैं लेकिन महागठबंधन में अब भी सीटों का पेंच फंस रहा है. अब इन 8 सीटों पर महागठबंधन गुट में महाभारत जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
8 सीटों पर महागठबंधन के तरफ से 2 दलो के उम्मीदवार
कहलगांव- इस सीट पर RJD से रजनीश यादव और कांग्रेस से प्रवीण कुशवाहा उम्मीदवार होंगे.
लालगंज- यहां RJD से शिवानी शुक्ला और कांग्रेस से आदित्य राणा चुनाव लड़ेंगे.
बछबारा- CPI के अवधेश राय और कांग्रेस से गरीब दास इस सीट के दो प्रत्याशी हैं.
गौराबोराम- यहां से राजद से अफजल अली और वीआईपी से संतोष सहनी जो मुकेश सहनी के भाई है, चुनाल लड़ेंगे.
रोसड़ा सीट पर कांग्रेस के बीके रवि जो तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी रहे चुके हैं, उन्हें टिकट दिया गया है. उनके खिलाफ शुक्रवार को बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण पासवान ने यहां से अपना नामांकन दाखिल किया है. 2020 में इस सीट से कांग्रेस के नरेंद्र कुमार विकल ने चुनाव लड़ा था.
राजापाकड़, यहां से कांग्रेस की वर्तमान विधायक प्रतिमा दास उम्मीदवार है, जो अपना नामांकन भर चुकी है. इसके बावजूद भाजपा से मोहित पासवान ने भी शुक्रवार को यहां से अपना पर्चा दाखिल किया है.
बिहार शरीफ से भी कांग्रेस ने ओमेर खान को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी प्रत्याशी शिव प्रकाश यादव उर्फ सरदार जी ने यहां से अपना पर्चा दाखिल किया है. विधानसभा चुनाव 2020 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी.
वारिसलीगंज 239 से भी महागठबंधन ने दो प्रत्याशियों को उतारा है. कांग्रेस से मनटन सिंह और राजद से कुमारी अनिता ने नामांकन दाखिल किया है.
ये भी पढ़ें-भाकपा माले ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों सूची, पढ़ें किसे कहां मिली सीट
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines