बिहार की किन 13 सीटों पर महागठबंधन में महाभारत? जहां अपनों के बीच टक्कर

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का गुट अब भी सस्पेंस बनाए हुए हैं. एक तरफ जहां NDA ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं को वही इंडिया गठबंधन की अंदरुनी महाभारत अभी भी जारी है. महागठबंधन की लगभग 13 सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो रही है. आइए जानते हैं इन सीटों के बारे में विस्तार से.

rahul ,tejaswi ,mukesh sehni
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रमुख दो दलों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. NDA और महागठबंधन. एनडीए के सभी घटक दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर नामांकन भी खत्म कर लिया है. मगर महागठबंधन की सीटों पर सब कुछ सही नहीं लग रहा है. यहां कांग्रेस और RJD दोनों में कई सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने हैं. हालांकि, इसे फ्रेंडली फाइट माना जा रहा है लेकिन 13 सीटों की फ्रेंडली फाइट महागठबंधन को खोखला कर सकती है. आइए जानते हैं इन 13 सीटों के बारे में.

इन 13 सीटों पर महागठबंधन ने उतारे दो-दो उम्मीदवार

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रमुख दो दलों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. NDA और महागठबंधन. एनडीए के सभी घटक दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर नामांकन भी खत्म कर लिया है. मगर महागठबंधन की सीटों पर सब कुछ सही नहीं लग रहा है. यहां कांग्रेस और RJD दोनों में कई सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने हैं. हालांकि, इसे फ्रेंडली फाइट माना जा रहा है लेकिन 13 सीटों की फ्रेंडली फाइट महागठबंधन को खोखला कर सकती है. आइए जानते हैं इन 13 सीटों के बारे में.

विज्ञापन

इन 13 सीटों पर महागठबंधन ने उतारे दो-दो उम्मीदवार

1.लालगंज- राजद ने यहां से पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है. शिवानी पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है जबकि यहां से कांग्रेस के आदित्य कुमार राजा चुनाव मैदान में हैं.

2.वैशाली- RJD ने इस सीट से अजय कुशवाहा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने भी यहां से इंजीनियर संजीव सिंह को टिकट दिया है.

विज्ञापन

3.रोसड़ा- इस सीट पर कांग्रेस ने तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बी के रवि को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. उनके खिलाफ शुक्रवार को CPI प्रत्याशी लक्ष्मण पासवान ने भी अपना पर्चा दाखिल किया है. जबकि यह सीट 2020 से कांग्रेस के खाते में है.

4.राजापाकड़- कांग्रेस की वर्तमान विधायक प्रतिमा दास यहां से उम्मीदवार है और अपना नामांकन भर चुकी हैं. उनके बाद CPI से मोहित पासवान ने भी शुक्रवार को यहां से नामांकन दाखिल किया है.

विज्ञापन

5.बिहार शरीफ- यहां से कांग्रेस ने ओमेर खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है वहीं, भाकपा प्रत्याशी शिव प्रकाश यादव उर्फ सरदार जी ने भी यहां से अपना पर्चा दाखिल किया है. जबकि 2020 में हुए आम चुनावों में यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी.

6.बछवाडा- इस सीट से कांग्रेस के प्रकाश दास चुनावी मैदान में है जबकि CPI ने अवधेश राय को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

7.तारापुर- RJD ने अरुण कुमार शाह को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि वीआईपी के सकलदेव ने भी यहां से नामांकन भरा है. बता दें कि यह एक हाई प्रोफाइल सीट है जहां से NDA दल के बीजेपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मैदान में है.

8.कहलगांव- कांग्रेस ने कहलगांव से प्रवीण कुशवाहा को दिया अपना सिंबल दिया है जबकि आरजेडी उम्मीदवार रजनीश यादव यहां से नामांकन दाखिल कर चुकी है.

विज्ञापन

9.गौरा बौराम- इस सीट पर RJD से अफजल अली और VIP से संतोष सहनी आमने-सामने होंगे. संतोष सहनी मुकेश सहनी के भाई है. इसलिए, इस सीट पर महामुकाबला महागठबंधन के अंदर ही देखने को मिल रहा है.

10.झंझारपुर- इस सीट से CPI ने राम नारायण यादव को प्रत्याशी बनाया है जबकि यह सीट अब VIP पार्टी के कोटे में आ गई है.सूत्रों के मुताबिक गुलाब यादव या फिर उनकी बेटी बिंदु यहां से प्रत्याशी हो सकते हैं.

विज्ञापन

11.वारसलीगंज- वारसलीगंज से कांग्रेस ने मनटन सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि RJDने अनिता देवी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

12.सिकंदरा- सिकंदरा से RJD ने विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने इसी सीट से विनोद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है. AIMIM ने भी इस सीट से अपना प्रत्याशी उतारा है.

विज्ञापन

13.कुटुंबा- यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम उम्मीदवार हैं जबकि RJD भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. RJD ने यहां से सुरेश पासवान को टिकट दिया है. इसी सीट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करके इंकलाब लाने की बात भी की है.

हालांकि, इनमें कई जगहों पर फ्रेंडली फाइट तय मानी जा रही है जबकि कुछ सीटों पर अब भी बातचीत चल रही है. गौरा बोराम सीट पर RJD ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का एलान किया है. कुटुम्बा सीट को लेकर भी बातचीत चल रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ