Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना एयरपोर्ट पर बोले तेजस्वी यादव-तकलीफ की कोई बात नहीं, सब कुछ सही है
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “तकलीफ की कोई बात नहीं है, सब कुछ सही है.
तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली रवाना हुए. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उन्हें विदा करने पहुंची. बताया जा रहा है कि दिल्ली में तेजस्वी यादव की आज राहुल गांधी से मुलाकात होगी, जिसमें सीट बंटवारे पर चर्चा की जाएगी.
वहीं, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में कोर्ट ने पेश होने का नोटिस दिया है. तीनों को कल अदालत में पेश होना है.
पत्रकारों से बातचीत में जब सीट बंटवारे पर सवाल पूछा गया, तो तेजस्वी यादव ने किसी भी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि सभी दलों के बीच समन्वय बना हुआ है और जल्द ही सब स्पष्ट हो जाएगा.
इसी बीच, तेजस्वी यादव के बयान 'हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी' पर बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने तंज कसा. उन्होंने पूछा, 'तेजस्वी बताएं, इतना पैसा आएगा कहां से? इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए कहा हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना हमारा वादा है और 14 नवंबर के बाद इसका असर सबको दिखेगा.