हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Elections 2025: 'अगर लालू-राबड़ी की सरकार सत्ता में आई तो जगंल राज भी आएगा...'- अमित शाह

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होने वाली है. इससे पहले आज महागठबंधन पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है. इसके लिए बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी बिहार पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि आज महागठबंधन तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर सकते हैं.

विज्ञापन

Live Updates

14:54 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PM मोदी देश की इकोनॉमी को 11वें स्थान पर लेकर आए हैं- अमित शाह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'पीएम मोदी हमारे देश की इकोनॉमी को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर ले आए हैं. हम 2027 से पहले चौथे से तीसरे स्थान पर आ जाएंगे. पीएम मोदी ने हमारे देश को सुरक्षित बनाया है. UPA सरकार के दौरान पाकिस्तान रोज़ हमला करता था. वोट बैंक के लालच में सोनिया, मनमोहन और लालू की सरकार चुप रही. मोदी के सत्ता में आने के बाद तीन हमले हुए - उरी, पुलवामा और पहलगाम. सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की गई और पहलगाम के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. मोदी ने भारत को सुरक्षित बनाने का काम किया है. उन्होंने भारत को समृद्ध बनाने का काम किया है. हाल ही में राहुल बाबा घुसपैठियों को बचाने आए थे. मुझे बताओ, क्या घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने चाहिए या नहीं? फिर से NDA सरकार बनाओ। मैं आपसे वादा करता हूं कि हम बिहार से हर एक घुसपैठिए को हटा देंगे.'

14:30 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू ही बिहार का विकास कर सकते हैं- अमित शाह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'महागठबंधन, लठबंधन, जिनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है, क्या वे बिहार का विकास कर सकते हैं? सिर्फ नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू, जिन पर एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, वही बिहार का विकास कर सकते हैं.'

14:29 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अगर लालू-राबड़ी की सरकार सत्ता में आई तो जंगल राज भी आएगा- अमित शाह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हमने बिहार को नक्सलवाद से आज़ाद कराने का काम किया है...यह चुनाव तय करेगा कि बिहार में जंगल राज वापस आएगा या विकास का राज. क्या आप जंगल राज चाहते हैं? अगर लालू-राबड़ी की सरकार सत्ता में आती है, तो जंगल राज भी वापस आ जाएगा. अगर NDA सरकार बनती है, तो एक विकसित बिहार को पूरे भारत में पहचान मिलेगी. अपने वोट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. NDA गठबंधन में पांच पांडव हैं. इसे आशीर्वाद दें और विजयी बनाएं..."

14:20 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं- अमित शाह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह खगड़िया में रैली कर रहे हैं. इस दौरान शाह ने कहा, 'आप सभी जानते हैं कि छठ का महान त्योहार आज से शुरू हो गया है...मैं बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. मैं छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा बिहार जंगल राज से मुक्त रहे, कानून-व्यवस्था मज़बूत रहे, हमारी बहनें और बेटियां सुरक्षित रहें, और भविष्य में बिहार एक विकसित राज्य बने. मैं छठ मैया से यही प्रार्थना करना चाहता हूं.'

14:01 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है- नित्यानंद राय

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'तेजस्वी यादव जैसा भ्रष्ट आदमी, जो खुद भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, बिहार से भ्रष्टाचार कैसे खत्म कर सकता है? तेजस्वी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पहले ही साबित हो चुके हैं.'

13:21 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ नेगेटिव बोलते हैं- तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PM मोदी के बिहार दौरे पर, राघोपुर विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, 'ये बहुत नेगेटिव लोग हैं. ये रोज़गार नहीं दे सकते, और ये लोगों के साथ, खासकर बिहार में, इंसाफ नहीं कर सकते. प्रधानमंत्री गुजरात में फैक्ट्रियां लगाते हैं, और बिहार में सिर्फ वोट लेने आते हैं...बिहार के लोग इतनी बड़ी संख्या में आज भी पलायन करने पर मजबूर क्यों हैं?... अगर प्रधानमंत्री का हर वाक्य सुना जाए, तो सिर्फ नेगेटिविटी ही दिखेगी...'

12:48 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पप्पू यादव को आयकर विभाग से आया नोटिस

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को खुलेआम पैसा बांटना महंगा पड़ गया. राज्य में आचार संहिता लागू होने के बावजूद उन्होंने लोगों के बीच जाकर नगद रूपये बांटे थे, जिसके बाद उन्हें आयकर विभाग ने नोटिस भेज दिया. उन्होंने खुद एक्स हेंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लिखा- यदि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना अपराध है, तो मैं यह अपराध सदैव करूंगा.

12:21 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हमें सस्ता डेटा नहीं, बेटा चाहिए - प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा, 'पीएम मोदी कह रहे हैं कि डेटा सस्ता कर दिए हैं, लेकिन हम कह रहे हैं कि डेटा नहीं हमको अपना बेटा चाहिए.' वोटर्स से प्रशांत ने कहा कि इस बार आपको मौका मिला है. 30 साल के बंधुआ वोटर बने हुए हैं. बीजेपी के डर से आप आरजेडी को वोट देते हैं और आरजेडी के डर से बीजेपी को.'

12:05 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव ने की अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: RJD नेता तेजस्वी यादव आज पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

11:22 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जीतन राम मांझी ने RJD पर किया पलटवार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने RJD पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'उनके (RJD) समय में यहां (बिहार में) कितनी इंडस्ट्रीज लगीं? बिहार के लोग उनके कामों को समझते हैं. NDA सरकार काम कर रही है. इससे बेहतर काम कोई नहीं कर सकता... NDA बहुमत से सरकार बनाएगी'.

11:20 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा है- बीजेपी नेता

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी नेता विवेक ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'उन्हें (तेजस्वी यादव) एक मौका दिया गया था, लेकिन नीतीश कुमार को अपना गठबंधन छोड़ना पड़ा क्योंकि भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया था. एक बात सब जानते हैं: नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं...उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, आधा समय जेल में और आधा बेल पर बिताता है.'

11:18 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 11 सालों में पीएम मोदी ने बिहार को क्या दिया- तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं... इस बार, पूरा माहौल महागठबंधन के पक्ष में है...'

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा, 'कल प्रधानमंत्री यहां आए थे. उनके भाषण का हर एक वाक्य और शब्द नेगेटिव था... उन्होंने कुछ भी पॉजिटिव नहीं कहा... हम प्रधानमंत्री से पूछना चाहेंगे कि आप पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन आपने बिहार को क्या दिया है? आपने गुजरात में फैक्ट्रियां लगाईं, लेकिन आप बिहार में जीत चाहते हैं, ऐसा नहीं होने वाला... बिहार हर मामले में गुजरात से बड़ा है.'

11:13 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: यहां तानाशाही है और हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे- तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: खगड़िया में अपनी पब्लिक रैली कैंसिल होने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'यहां तानाशाही है और हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे.'

11:10 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार लालू यादव के 15 साल के राज के बारे में जानते हैं- सम्राट चौधरी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के डिप्टी सीएम और तारापुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, 'बिहार में NDA सबसे ज़्यादा सीटें जीतेगी. बिहार के लोग जानते हैं कि किसने काम किया है... कांग्रेस ने 40 साल राज किया और लोग जानते हैं कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया. बिहार के लोग लालू यादव के 15 साल के राज के बारे में भी जानते हैं... बिहार अब तरक्की कर रहा है. अगर भविष्य में भी NDA सरकार बनी रहती है, तो बिहार की खुशहाली और भी बढ़ेगी'.

11:07 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अल्पसंख्यक समुदाय से होगा डीप्टी चीफ मिनिस्टर- पप्पू यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'हमारे नेता राहुल गांधी एक दलित और एक अल्पसंख्यक को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाएंगे. हर हाल में, एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर दलित समुदाय से और एक अल्पसंख्यक समुदाय से होगा.'

10:14 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के लोग जंगलराज को भूले नहीं हैं- सीआर पाटिल

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, 'बिहार के सभी वोटर बिहार का विकास चाहते हैं... जिस तरह से उन्होंने PM मोदी और CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार देखी है, वे वैसी ही सरकार देखना चाहते हैं... बिहार के लोग 'जंगल राज' को भूले नहीं हैं.'

09:17 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बेगूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों के बस पर भीड़ का हमला

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार देर शाम भीठ पुल के पास पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान चुनाव ड्यूटी पर लगी पुलिस बस मौके पर पहुंची, तो भीड़ ने उस बस पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इसमें बीएमपी के तीन जवान, दो महिला पुलिसकर्मी और एक चौकीदार घायल हो गए.

07:46 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. शाह की पहली रैली परबत्ता विधानसभा में होगी. दूसरी मुंगेर और तीसरी नालंदा में होगी.

07:45 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: RJD का मतलब रंगदारी, रंगदारी, जंगलराज और दंगाराज: शहजाद पूनावाला

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'RJD का मतलब है रंगदारी, जबरन वसूली, जंगलराज और दंगा-राज. यह आज भी साफ दिखता है जब RJD अपना पहला सिंबल शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को देती है. वे शहाबुद्दीन की हमेशा रहने वाली विरासत के लिए नारे लगाते हैं, जिसने बिहार को जंगलराज बना दिया था, और उसके बेटे को टिकट भी देते हैं. हमने अपना पहला सिंबल एक दलित महिला को दिया है. एक तरफ नीतीश कुमार का सुशासन है; दूसरी तरफ तेजस्वी और उसके परिवार का कुशासन है...'

07:42 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव आज करेंगे बिहार में कई रैलियां

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज शनिवार को कई जनसभा को संबोधित करेंगे. तेजस्वी खगड़िया का दौरा करेंगे. इसके अलावा गोगरी, संसारपुर, अलौली और ब्रह्मपुर में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे.

07:41 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना के कायस्थों का गुस्सा भड़का

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से BJP से कायस्थ का टिकट कटने से गुस्साए कायस्थों ने BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सामने ही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार प्रोफेसर केसी सिन्हा जिंदाबाद के लगाए नारे. ऋतुराज सिन्हा लोगों को शांत करते रहे लेकिन कोई शांत होने को तैयार नहीं था.

06:36 (IST) 25 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी- नीतीश कुमार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले 5 सालों में राज्य के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी के मौके देने का वादा किया. उन्होंने कहा, '10 लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं, और 40 लाख लोगों को नौकरी के मौके मिले हैं. अगले 5 सालों में 1 करोड़ लोगों को नौकरी के मौके दिए जाएंगे.'

19:18 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार का भविष्य NDA के साथ ही है- मनोज तिवारी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'लोगों में बहुत ज़्यादा जोश है; अब लोगों को दिखने लगा है कि डेवलपमेंट कैसा होता है... 60 लाख से ज़्यादा लोगों को PM आवास मिला है; अब लोगों ने तय कर लिया है कि NDA ही सबसे अच्छा है... हम बिहार में देख रहे हैं कि बिहार के लोगों ने तय कर लिया है कि हमें NDA के साथ और 5 साल का सफर तय करना है क्योंकि बिहार का भविष्य NDA के साथ ही है.'

19:15 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: NDA को मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट- संजय जायसवाल

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने कहा, 'NDA को ज़बरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. PM मोदी के आने से पूरे बिहार में जोश है....हर जगह जो जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और PM मोदी का आना हमेशा बिहार के लिए शुभ होता है...बिहार का हर निवासी मानता है कि 2047 तक विकसित भारत के PM मोदी के सपने में बिहार पूरी तरह से शामिल होगा.'

18:14 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: NDA को मिलेंगी 170 से ज्यादा सीटें- रवि किशन

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, 'NDA को 170 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी. ऐसी ऐतिहासिक जीत पहले कभी नहीं हुई होगी.'

17:07 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार की जनता NDA पर करती है भरोसा- मोहन यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "बीजेपी और उसका सहयोगी गठबंधन NDA अपने विजन और नीतीश कुमार और पीएम मोदी के काम के साथ आगे बढ़ रहा है निश्चित रूप से जनता उन पर भरोसा करती है. वे सुशासन और कुशासन के बीच का फर्क भी जानते हैं, इसीलिए NDA सरकार एक बार फिर बनेगी और जैसा कि अमित शाह जी ने कहा, इस देश या राज्य में जहर फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.'

16:35 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:पीएम मोदी और नीतीश कुमार के कारण शुरू हुआ विकास

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का सिलसिला शुरू हो गया है... प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अपना माना है... प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास'... बिहार के लोग समझदार हैं और वे बिहार में NDA की सरकार बनाने जा रहे हैं'.

16:26 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 2025 में फिर से नीतीश कुमार ही होंगी सीएम- दिलीप जायसवाल

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने अपने कैंपेन से पहले कर्पूरी ठाकुर को सम्मान दिया, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता उनके (कर्पूरी ठाकुर) जन नायक के पद को छीनकर अपने नाम के आगे लगाने की कोशिश कर रहे हैं... बिहार के वोटरों ने मन बना लिया है कि बिहार में NDA सरकार भारी बहुमत से बनेगी... मुख्यमंत्री का चेहरा तब घोषित किया जाता है जब कोई जगह खाली हो... हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं... कोई जगह खाली नहीं है. 2025 में फिर से नीतीश ही होंगे'.

15:32 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सपा नेता फख़रुल हसन ने साधा भाजपा पर निशाना

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सपा नेता फख़रुल हसन ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर लिखा, 'भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ लगातार काम करती है और जब विपक्षी दल मुस्लिमों के हित मे कोई काम करते हैं या प्रत्याशी घोषित करते हैं तब भाजपा नीतीश कुमार जी बिहार में और उत्तर प्रदेश में राजभर, निषाद, अनुप्रिया का दल भाजपा के लिये ऐसे काम करते हैं इन दलों का काम होता है मुस्लिमों से ये कहना की बहुत नाइंसाफी विपक्ष आपके साथ कर रहा है लेकिन सत्ता से ये सवाल नहीं करते हैं.

14:58 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. आज समस्तीपुर में पहली सभा थी. मंच पर एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. मंच पर जब नीतीश कुमार पहुंचे तो चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पैर छू कर आर्शीवाद लिया. नीतीश कुमार ने भी चिराग से बात की. एनडीए में चुनाव के पहले पिछले तमाम मुद्दों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

14:07 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:भाजपा के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने जमकर महागठबंधन पर हमला बोला

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने कहा कि मां जानकी का मंदिर सीतामढ़ी में बन रहा है महागठबंधन के लोगों ने उसका भी विरोध शुरू कर दिया है अयोध्या में भगवान श्री राम की मंदिर बना उसका भी विरोध इन लोगों ने किया था महागठबंधन में कुछ भी बचा हुआ नहीं है और महागठबंधन बिल्कुल खत्म हो चुका है एनडीए की सरकार दोबारा आ रही है देश के प्रधानमंत्री आज कर्पूरी ठाकुर के घर गए हैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हमारे अमित शाह बिहार में है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार में है पूरी तरह से NDA का धुआंधार प्रचार चल रहा है

उन्होंने कहा कि आज भारत को लोगों ने जाना है कि भारत के पास क्या सहनशक्ति है हमने घुस के लोगों को मारा है और और यह देश के प्रधानमंत्री के कारण यह सब संभव हो पाया है

उन्होंने कहा कि इस बार देखेगा जात धर्म से हटकर सभी लोग हमारे गठबंधन को वोट करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर के बाद बिहार की ऊंचाई इतनी ज्यादा होगी जो लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा

14:01 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:महागठबंधन खत्म हो चुका है, बिहार में NDA की सरकार फिर से बनेगी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिहार की सियासत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है, क्योंकि उनके पास न कोई ठोस नीति बची है, न विकास का इरादा और न ही कोई सक्षम नेता। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बिहार की जनता अब महागठबंधन की राजनीति से ऊब चुकी है और उन्हें समझ आ गया है कि केवल NDA ही राज्य के विकास की असली गारंटी है। watch | Patna, Bihar: On 'Mahagathbandhan', Union Minister Annpurna Devi says, "The 'Mahagathbandhan' is over; now they have neither policy nor intention nor leader… The NDA government is coming back to power in Bihar, and the pace of development that Bihar has achieved through… pic.twitter.com/zPlYLH95u0
— ANI (@ANI) October 24, 2025
13:20 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान 175 से अधिक सीट एनडीए को मिलेगी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि अभी तक जो हमारे पास सूचना है उसके अनुसार एनडीए 175 से अधिक सीट जीतने जा रही है

उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार में चुनाव प्रचार लगातार कर रहे हैं।

खेसारी लाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेसारी लाल हम पर कुछ भी बोले लेकिन मेरा छोटा भाई है और आगे भी रहेगा इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकता हूं हां राजनीति में सभी राजनीतिक दलों के लोगों को मर्यादा रखना चाहिए और यही मर्यादा काम आता है हम लोग किसी के दुश्मन नहीं है अलग-अलग दलों में है तो अलग-अलग दलों के नीति को लेकर चलते हैं।

जब मनोज तिवारी से जब पूछा कि महागठबंधन कह रही है कि उसका तो मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित हो गया nda क्यों नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि मेरा पहले ही हो चुका है इसलिए इस पर ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है।

13:16 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA तोड़ेगा सभी जीत के रिकॉर्ड

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए (NDA) राज्य में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। पीएम मोदी ने दावा किया कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और बिहार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए जनता एकजुट होकर एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं से बिहार में रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। मोदी ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

watch | Samastipur | biharelection2025 | PM Narendra Modi says, "This time under the leadership of Bihar CM Nitish Kumar, NDA will break all its previous records of victory. Bihar will give NDA its biggest ever mandate" pic.twitter.com/SScIFoCPOv
— ANI (@ANI) October 24, 2025
12:08 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: समस्तीपुर पहुंचे पीएम मोदी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: समस्तीपुर की जनता को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी. नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी भी प्रचार में शामिल

11:45 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 2 लोग गुजरात से आके बिहार चलाएंगे

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी बोले क्या 2 लोग गुजरात से आकर बिहार चलाएंगे. अरे बिहार को बिहारी चलाएगा. सहरसा की जनता बताएगी.

11:45 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सहरसा में तेजस्वी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सहरसा में तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर किया हमला-बोले- मोदी जी फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में, वोट चाहिए बिहार में.

11:40 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कर्पूरी जी को किया नमन


Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पीएम मोदी बिहार पहुंच गए है. आज कर्पूरी गांव से वे प्रचार शुरू करने वाले है मगर सबसे पहले उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को नमन किया और उनके परिवार से भेंट की.
watch | PM Narendra Modi pays tribute to Bharat Ratna Karpoori Thakur in Samastipur, Bihar. He also meets and interacts with the family members of Karpoori Thakur

CM Nitish Kumar is also present.

(Source: DD) pic.twitter.com/Cb67lOGVJQ
— ANI (@ANI) October 24, 2025
11:27 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जन सुराज पार्टी ने दिया निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को समर्थन

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:

गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव अब जन सुराज पार्टी के समर्थन से मैदान में हैं। शुक्रवार को उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले, जन सुराज के घोषित प्रत्याशी शशि शेखर सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। उनके नॉमिनेशन वापसी के बाद पार्टी ने निर्णय लिया कि अब वह निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को पूर्ण समर्थन देगी।

biharelection2025 | Independent candidate from Gopalganj, Anup Kumar Srivastava, joins Jan Suraaj Party in the presence of party founder Prashant Kishor.

After Jan Suraaj candidate Shashi Shekhar Sinha withdrew his nomination from the Gopalganj assembly constituency, Jan Suraaj… pic.twitter.com/z44EYrLHYI
— ANI (@ANI) October 24, 2025
11:12 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नीतीश जी एकनाथ शिंदे बन गए हैं

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव के महागठबंधन का CM चेहरा और मुकेश सहनी के डिप्टी CM चेहरा होने पर कांग्रेस नेता उदित राज कहते हैं, "जब NDA बार-बार यह सवाल पूछ रहा था कि क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, तो हमने यह दिखा दियाwatch | Delhi: On Tejashwi Yadav being Mahagathbandhan's CM face and Mukesh Sahani being the Deputy CM face, Congress leader Udit Raj says, "When the NDA was repeatedly questioning whether Tejashwi Yadav would be the Chief Ministerial candidate, we demonstrated that. Now, they… pic.twitter.com/lrYBrS82R9
— ANI (@ANI) October 24, 2025
10:26 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:मुकेश साहनी एक्शन में, जमकर बोला हमला, चुनावी अभियान की शुरुआत

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

मुकेश सहनी ने कहा अल्पसंख्यकों की चिंता भाजपा को करने की जरूरत नहीं है। उनके नेता कहते हैं हमें उनका वोट नहीं चाहिए, तो वे अपने शाहनवाज़ हुसैन की चिंता करें। हमारे अल्पसंख्यक हमारे साथ हैं और पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

महागठबंधन में सीटों के टकराव पर उन्होंने कहा कि सबकुछ जल्द सुलझ जाएगा “जहां भी मतभेद हैं, आने वाले दिनों में एक पार्टी दूसरी को समर्थन देगी। हम पूरी एकता के साथ मैदान में हैं।

मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा पिछड़ा-अति पिछड़ा का बेटा डिप्टी सीएम बने, यह उन्हें पच नहीं रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे पर उन्होंने कहा “ये लोग बिहार को गुमराह करते हैं। गुजरात में फैक्ट्री लगती है, बिहार में कहते हैं जमीन नहीं है। हमारी सरकार बनेगी तो यहीं फैक्ट्री लगेगी, रोजगार यहीं मिलेगा। मुकेश सहनी के तेवर साफ हैं चुनावी मैदान में अब महागठबंधन की नई लहर पैदा करने का दावा।

10:25 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी की चुनावी रैली शुरू

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज अपने चुनावी दौरे की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

पटना से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई बड़े बयान दिए और मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नाम को लेकर “तेजस्वी मॉडल” की बात कही।

चुनावी यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे।

“अगर तेजस्वी सीएम बनेगा, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।”

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा और जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी।

10:06 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को किया पीएम मोदी ने नमन

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी ने किया कर्पूरी ठाकुर को याद.

आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2025
09:59 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव का हमला PM मोदीी पर हमला

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कभी नीतीश कुमार के 55 घोटालों की लिस्ट बनाई थी, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तेजस्वी ने कहा, “जब घोटाले होते हैं और उन पर कार्रवाई नहीं होती, तो वही जंगलराज कहलाता है। बिहार में रोज गोलीबारी, हत्या, लूट, रेप और किडनैपिंग की घटनाएं हो रही हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब अपराध की खबर न हो।”

biharelection2025 | RJD leader Tejashwi Yadav says, "The Prime Minister himself listed 55 scams of Nitish Kumar. What action has been taken? When scams are happening and no action is being taken, that is jungle raj. There is not a single day in Bihar where there are no… pic.twitter.com/cSxYgyHfTU
— ANI (@ANI) October 24, 2025
09:04 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: JMM नेता बोले हम नहीं करेंगे INDIA गठबंधन के लिए प्रचार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: JMM नेता मनोज पांडे ने कहा, हम बिहार चुनावों में (INDIA गठबंधन के समर्थन में) कैंपेन नहीं करेंगे। हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं; हमें चुनाव लड़ने के लायक नहीं समझा गया...हम बिहार में INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह से गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ेगा.watch | Ranchi, Jharkhand | JMM leader Manoj Pandey says, "We will not be campaigning in the Bihar elections (in favour of the INDIA alliance). We are not contesting the elections; we were not considered worthy to contest them...We are not a part of the INDIA alliance in Bihar… pic.twitter.com/3JQf1ddyTK
— ANI (@ANI) October 24, 2025
08:40 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव का अमित शाह पर हमला

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर महागठबंधन में कभी कोई कन्फ्यूजन नहीं रहा, सब कुछ पहले से स्पष्ट था। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि “NDA का चेहरा कौन होगा?” अब तक भाजपा या उसके सहयोगियों की कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है, न ही कोई विजन डॉक्युमेंट या एजेंडा जनता के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में आज भी मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस बना हुआ है।

राजद नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अमित शाह के बयान से यह साफ पता चलता है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने खुद कहा है कि चुनाव के बाद विधायक अपना नेता चुनेंगे। यानी BJP अब नीतीश कुमार को आगे नहीं देखना चाहती।”

biharelection2025 | On being announced as Mahagathbandhan's CM face, RJD leader Tejashwi Yadav says, "We've never been confused about this. We're clear on this matter. But the question is, who will be the NDA's face? So far, no joint press conference has been held, no vision has… pic.twitter.com/72z9S4s2EG
— ANI (@ANI) October 24, 2025
08:26 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 28 अक्टूबर को महागठबंधन का मेनिफेस्टो जारी होगा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन का मेनिफेस्टो 28 अक्टूबर को जारी होगा.

07:51 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:नित्यानंद राय का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बन चुके हैं तेजस्वी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बन चुका है और जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में दोष साबित हो चुका है, वह अब दूसरों को ज्ञान बांट रहा है -यह बेहद चौंकाने वाली बात है.

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि तेजस्वी यादव के परिवार ने राजनीति को सेवा नहीं, बल्कि संपत्ति बनाने का जरिया बना लिया। उनके कारण बिहार विकास की राह से कई साल पीछे चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार ने सत्ता में रहते हुए अपार धन-संपत्ति जमा की और बड़े-बड़े साम्राज्य खड़े किए.

watch | Patna, Bihar | Union Minister Nityanand Rai says, "The one who has become synonymous with corruption and the one who has proven guilty on corruption charges, if he is saying such things, it becomes even more shocking. Bihar has gone back many years because of this one… pic.twitter.com/3eenkIzn1b
— ANI (@ANI) October 24, 2025
07:37 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अमित शाह की बिहार में रैली

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बिहार चुनाव में दूसरा प्रचार दौरा. इस बार वे सीवान और बक्सर में रैली कर जनसभा भी करेंगे.

06:53 (IST) 24 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज से बिहार में करेंगे रैली

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव में NDA को ताकत देने के लिए आज से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रचार. पहली रैली बेगुसराय और समस्तीपुर में.

19:29 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'राहुल गांधी के साथ-साथ अखिलेश यादव भी करेंगे चुनाव प्रचार', बोले तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव ने कहा है कि कल से चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा. इस चुनाव प्रचार में राहुल गांधी के साथ-साथ अखिलेश यादव भी आएंगे. उन्होंने कहा कि आप बिहार की जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है और वैसी सरकार चाहती है, जो यहां पलायन को रोके, जो सरकार यहां सुविधाएं अच्छी करें, जो सरकार रोजगार दे, जो सरकार नौकरी दे, वैसी सरकार चाहती है. उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़े विकसित राज्यों में जाए. अब बिहार की जनता वही चाहती है. इसीलिए इस 20 साल की खटारा सरकार को अब जनता हटाना चाहती है. एक ही सीट पर महागठबंधन के दो दो प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि इस पर बाद में बात करेंगे.

16:20 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PK ने तेजस्वी के CM उम्मीदवार घोषित होने पर कसा तंज, बोले सबको पहले से पता है...

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PK ने तेजस्वी के CM उम्मीदवार घोषित होने पर तंज कसते हुए कहा कि ये सबको पहले से पता है कि लालू का जंगलराज अगर लौटेगा तो तेजस्वी CM बनेंगे. प्रशांत किशोर ने BJP पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने 2 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही थी, लेकिन लोग फिर भी जानवर की तरह ट्रेनों में धक्का खाकर छठ के लिए आ रहे हैं, इसलिए इस बार रोजगार के लिए वोट कीजिए

15:57 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'बिहार में युवाओं की बनेगी सरकार' बोली सांसद मीसा भारती

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज सही समय पर सही घोषणा हुई है. महागठबंधन के बड़े नेता फ़्रेंडली फाइट के बारे में विचार कर रहे है. बीजेपी का कोई नेता रोजगार, पलायन, नौकरी की बात नही करता . प्रधानमंत्री से लेकर सब केवल परिवार की बात करता है. मुद्दों की बात कोई नही करता है. महिला वोटर पर मीसा भारती ने कहा की 10 हजार घूस के तौर पर दिया गया है. एनडीए की सरकार अब आने वाली नही है. तेजस्वी की घोषणा कर्ज नही बल्कि एक सम्मान है और दिल जीतते है. महिलाओं का भरोसा तेजस्वी पर है. कई चुनाव में तेजस्वी ने खुद को साबित किया है. प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नही है. पप्पू यादव कौन है, कहां है उनसे पूछिए. पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करें फिर उनके सवाल का जवाब देगें. रामकृपाल यादव के बारे ने क्या कहें . सारा पद उनको चाहिए. बिहार में युवाओं की सरकार बनेगी. महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगें.

15:25 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'भाजपा नहीं चाहती कि नीतीश कुमार CM बनें' बोले तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के सीएम चेहरे के रूप में घोषित किए जाने पर, राजद नेता तेजस्वी यादव कहते हैं कि "हम इस बारे में कभी भ्रमित नहीं रहे. हम इस मामले पर स्पष्ट हैं. लेकिन सवाल यह है कि एनडीए का चेहरा कौन होगा? अभी तक, कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है. कोई विजन सामने नहीं आया है. कोई एजेंडा घोषित नहीं हुआ है और कोई मुख्यमंत्री घोषित नहीं हुआ है. अमित शाह के बयान से साफ है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल के विधायक अपना नेता चुनेंगे. भाजपा नहीं चाहती कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनें."

14:28 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: NDA की सरकार विकास की सरकार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: औरंगाबाद में जन सभा में जेपी नड्डा बोले एनडीए की सरकार बिहार में विकास लाएगी..watch | Aurangabad, Bihar: Union Minister and BJP National President JP Nadda says, "Very few people know that I was born in Patna, Bihar. I spent 20 years of my childhood in Bihar. I know that era of darkness, and I also see this era of light... Today, this election clearly… pic.twitter.com/gUZXDdZVng
— ANI (@ANI) October 23, 2025
13:25 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नौकरी लो जमीन दो

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: रविशंकर प्रसाद ने पीसी में बोला इनका बैकग्राउंड हैे नौकरी दो पैसो लो.. इनका कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं होता है.

13:24 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: रविशंकर बोले किसका भ्रष्टाचार गिनाओगे?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही बीजेपी की अचानक शुरू हुई पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस. इस पीसी की अगुवाई रविशंकर कर रहे हैं. उन्होंने बोला कि चारा घोटाले के 4 मामलों लालू यादव और पूरा परिवार आरोपी है.

12:38 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के लिए महागठबंधन एकजुट हुआ है

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ़ सत्ता पर काबिज़ होना नहीं, बल्कि बिहार के समग्र विकास का संकल्प है। उन्होंने महागठबंधन के साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और मिलकर दो दशकों से चली आ रही वर्तमान सरकार को चुनौती देंगे।

तेजस्वी ने आगे कहा कि महागठबंधन केवल पद या पदाधिकार के लिए नहीं बल्कि बदलाव के लिए एकजुट हुआ है। उन्होंने अपने साथियों से विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद कहा और वादा किया कि गठबंधन मिलकर बिहार में व्यापक पारदर्शिता, विकास और समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम करेगा। तेजस्वी ने आश्वासन दिया कि वे अपनी पूरी क्षमता लगा कर जनता की आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

watch | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, "We, the people of Mahagathbandhan, do not just want to form the govt or become the CM, but we want to make Bihar, that is why we are together... I thank all the members of the Mahagathbandhan for showing trust in me. I want… pic.twitter.com/13nCX1Ha8V
— ANI (@ANI) October 23, 2025
12:29 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: निक्कमी सरकार को निकाल फेकेंगे

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सीएम फेस की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा हम साथ मिलकर 20 साल पुरानी डबल इंजन की निक्कमी सरकार को बाहर निकाल फेकेंगे.

12:27 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मुकेश सहनी डिप्टी CM

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन से मुकेश सहनी होंगे बिहार में डिप्टी सीएम के कैंडिडेट.

12:26 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव होंगे CM

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को सीएम फेस का ऐलान किया है.

12:17 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PC में क्या बोले अशोक गहलोत

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा बिहार बदलाव चाहता है. पूरे मुल्क की नजर बिहार पर है.
11:25 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PC में पहुंचे तेजस्वी यादव


Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तेजस्वी यादव.

watch | RJD leader Tejashwi Yadav arrives at the venue of Mahagathbandhan press conference in Patna, Bihar.biharassemblyelections pic.twitter.com/z75iDMxrp3
— ANI (@ANI) October 23, 2025
11:05 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 5 मिनट का मामला अभी पता चल जाएगा कौन होगा CM फेस

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सीपीआई (एम-एल)एल नेता दीपांकर भट्टाचार्य कहते हैं- आप पूछ रहे हैं कि हमारा सीएम चेहरा कौन है, तो आपको वहां एक चेहरा दिख रहा है. आप उस पर 5 चेहरे क्यों देखना चाहते हैं?watch | biharelection2025 | BiharCPI(M-L)L leader Dipankar Bhattacharya says, "...You are asking who is our CM face, so you can see one face there. Why do you want to see 5 faces on it?..."

"It is better if the BJP doesn't say anything. NDA has not yet held a press conference.… https://t.co/0qdsICHLuw pic.twitter.com/T5sfeht6mZ
— ANI (@ANI) October 23, 2025
10:44 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का जनता ने दिया भरोसा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है। बिहार की जनता जानती है कि वो 243 सीटों पर तेजस्वी यादव के वादों, इरादों और संकल्पों पर वोट करने वाली है।"

मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में जनता की मंजूरी मिल चुकी है। उनका कहना था, "जनता तेजस्वी यादव के चेहरे को सीएम के तौर पर पहले ही मंज़ूरी दे चुकी है। बाकी औपचारिकताएँ हैं, वो भी पूरी हो जाएँगी। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया है। जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा है।"

watch | Patna, Bihar: On Mahagathbandhan press conference, RJD leader Mrityunjay Tiwari says, "Bihar mein Tejashwi hi Tejashwi hai. The people of Bihar know that they are going to vote on Tejashwi Yadav's promises, intentions, and resolutions on 243 seats..."

On the CM's face,… pic.twitter.com/YmK6pjegQs
— ANI (@ANI) October 23, 2025
10:42 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का महागठबंधन पर तंज

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने अंदाज में सियासी बयान दिया। उन्होंने कहा, "बिहार जानता है कि किसे मेहमान के तौर पर बुलाया जाए और किसे सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए।"

महागठबंधन को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि वर्तमान स्थिति में कोई भी परेशान नहीं दिख रहा है और सभी मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हालात कब खराब थे?"—इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस महागठबंधन के अंदरूनी हालात को लेकर आत्मविश्वास में है और विपक्ष की कमजोरियों को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

watch | biharelection2025 | Patna: Ahead of PM Modi's visit tomorrow, Congress leader Pawan Khera says, "...Bihar knows who is to be invited as a guest and who is to be invited to form the Govt..."

On Mahagathbandhan, he says, "...Can you see anyone upset? Everyone is smiling.… pic.twitter.com/nXNL1mDfn1
— ANI (@ANI) October 23, 2025
10:07 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन में तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ संकेत

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में महागठबंधन की ओर से जारी संकेतों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक खास बात नजर आई। मंच के पीछे लगे बैकग्राउंड पोस्टर में केवल एक ही बड़ी तस्वीर दिख रही थी – तेजस्वी यादव की।

09:21 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का दावा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के भीतर कई महत्वपूर्ण मतभेद हैं और इस वजह से गठबंधन में असहमति नजर आ रही है।

शाहनवाज हुसैन के मुताबिक, महागठबंधन के अंदर आरजेडी और कांग्रेस के उम्मीदवार कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के अंदर चल रहे मतभेदों को सुलझाने में विफल रहे हैं।

watch | Delhi | biharelection2025 | On Mahagathbandhan to hold press conference later today, BJP leader Shahnawaz Hussain says, "There are significant differences within the Mahagathbandhan... The NDA has an early lead... Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav have failed to resolve… pic.twitter.com/MQxrWMIh31
— ANI (@ANI) October 23, 2025
08:52 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव पर सीएम चेहरे की अटकलों पर क्या बोले भूपेश बघेल

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के भीतर हलचल तेज हो गई है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किए जाने की अटकलें लगातार बढ़ रही हैं। इसी सवाल पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “थोड़ा इंतजार कीजिए और देखिए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या होता है।”watch | Raipur | On speculations that RJD leader Tejashwi Yadav will be announced as the CM face of Mahagathbandhan, Former Chhattisgarh CM and Congress leader Bhupesh Baghel says, "Wait for a while and see what happens in the press conference" pic.twitter.com/0QWw7B9KEb
— ANI (@ANI) October 23, 2025
08:51 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज पटना में होने वाली महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर राजद नेता तेजस्वी यादव की तस्वीरों वाले बोर्ड और पोस्टर लगाए गए हैं. तेजस्वी के CM कैंडिडेट होने की संभावना तेज हुई.

watch | biharelection2025 | Patna: Boards and posters with photos of RJD leader Tejashwi Yadav put up at the venue of Mahagathbandhan press conference that will be held here today. pic.twitter.com/k4VGmYDMyY
— ANI (@ANI) October 23, 2025
08:50 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: क्या तेजस्वी होंगे CM फेस?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य महागठबंधन की मजबूती दिखाना और तेजस्वी यादव को दल का सीएम चेहरा घोषित करना माना जा रहा है.

08:50 (IST) 23 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज पटना में महागठंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है.

Bihar Chunav 2025: पटना में आज महागठबंधन की महा-प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है. पहले चरण की वोटिंग से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान चलता रहा है. हालांकि, आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद खास मानी जा रही है. आज मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा हो चुकी है. वहीं, कल राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी पटना पहुंचे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट होना कोई बड़ी बात नहीं है.

अशोक गहलोत ने बुधवार को राजद नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी. इसके अलावा, मोहनिया से RJD प्रत्याशी श्वेता सुमन के नामांकन रद्द होने के बाद राजद ने निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर पासवान को अपना समर्थन दिया है.

बता दें कि कल प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद बिहार में पहला दौरा होने वाला है. पीएम बेगुसराय और समस्तीपुर में रैली करेंगे. वहीं, बीजेपी को मजबूती देने के लिए कल अमित शाह भी बिहार में रैली करेंगे.

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2025 से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola