Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:मुकेश साहनी एक्शन में, जमकर बोला हमला, चुनावी अभियान की शुरुआत
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
मुकेश सहनी ने कहा अल्पसंख्यकों की चिंता भाजपा को करने की जरूरत नहीं है। उनके नेता कहते हैं हमें उनका वोट नहीं चाहिए, तो वे अपने शाहनवाज़ हुसैन की चिंता करें। हमारे अल्पसंख्यक हमारे साथ हैं और पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
महागठबंधन में सीटों के टकराव पर उन्होंने कहा कि सबकुछ जल्द सुलझ जाएगा “जहां भी मतभेद हैं, आने वाले दिनों में एक पार्टी दूसरी को समर्थन देगी। हम पूरी एकता के साथ मैदान में हैं।
मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा पिछड़ा-अति पिछड़ा का बेटा डिप्टी सीएम बने, यह उन्हें पच नहीं रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे पर उन्होंने कहा “ये लोग बिहार को गुमराह करते हैं। गुजरात में फैक्ट्री लगती है, बिहार में कहते हैं जमीन नहीं है। हमारी सरकार बनेगी तो यहीं फैक्ट्री लगेगी, रोजगार यहीं मिलेगा। मुकेश सहनी के तेवर साफ हैं चुनावी मैदान में अब महागठबंधन की नई लहर पैदा करने का दावा।