Bihar Chunav 2025: शराबबंदी से लेकर 10000 रुपये की बिजनेस स्कीम तक, कैसे महिलाओं ने NDA पर जताया भरोसा?

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं. NDA ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. वहीं, महागठबंधन को अब तक के रुझानों में 47 सीटें ही मिली हैं. माना जा रहा है कि बिहार की महिलाओं ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी को दिल खोलकर वोट दिए हैं. मगर क्यों? आइए जानते हैं.

Bihar female voters
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं. 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी. बिहार की महिलाओं ने NDA को दिल खोलकर वोट दिए हैं, जिसका असर आज के नतीजों में स्पष्ट दिखा है. प्रदेश की महिलाओं ने जंगल राज को पूरी तरह खत्म करने के इरादे से एनडीए पर भरोसा जताया है. रुझानों के मुताबिक, NDA के खाते में 191 सीटें आई हैं. वहीं, महागठबंधन को 47 सीटें मिली हैं. प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी इस चुनाव में क्लीन बोल्ड होती दिखी है. आइए जानते हैं कैसे बीजेपी-नीतीश ने जीता महिलाओं का दिल.

बिहार में महिलाओं का वोट शेयर कितना रहा?

बिहार में आजादी के बाद पहली बार रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है. दो चरणों की वोटिंग में पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी, जिसमें 65.08 प्रतिशत वोट पड़े थे. वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग में 68.76% तक वोट डाले गए थे. बिहार का मतदान इस बार ऐतिहासिक रहा है. बता दें कि इस बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट डाले हैं. पुरुष मतदाताओं का वोट 62.8% और महिला मतदाताओं का मतदान 71.6% रहा है.

विज्ञापन

किसने जीता महिला वोटर्स का दिल?

बिहार में महिला वोटर्स निर्णायक रही है. नीतीश कुमार द्वारा राज्य में शराबबंदी ने महिला वोटर्स को आकर्षित किया है.

प्रधानमंत्री मोदी और नीतिश कुमार सरकार की जीविका दीदी योजना भी महिलाओं के हक में शुरू की गई योजना थी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए भेजे गए थे. अगर कामकाज अच्छा चला तो उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी.

महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों के जरिए स्किल ट्रेनिंग और उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया है.

विज्ञापन

ग्रामीण बाजारों का विस्तार और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए सहायता दी गई.

बता दें कि इससे पहले नीतिश के राज में ही महिलाओं को पंचायती राज में 50% आरक्षण मिला था. नीतीश सरकार द्वारा लड़कियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत भी की गई थी. इसके अलावा, महिला सुरक्षा के मुद्दे ने भी बिहार की बहन-बेटियों का भरोसा जीता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ