Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ बिहार पहुंच गए हैं. देररात पटना पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. दल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार खुद कर रहे हैं. उनके साथ दल में चुनाव आयुक्त डॉ. सुकुबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी हैं. तीनों अधिकारी अगले 2 दिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे. चुनाव आयोग के इस दौरे के बाद 7 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: नीतीश फिर बनेंगे बिहार के सर्वे सर्वा? नए JVC पोल में सामने आया डाटा
पटना के होटल में चलेगा बैठकों का दौर
सूत्रों के अनुसार, मीटिंगों का दौर पटना के होटल में चलेगा और 2 दिन की समीक्षा के बाद चुनाव आयोग कल 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा. चुनाव आयोग की टीम 2 दिन राज्य सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी. सुरक्षा व्यवस्था, इलेक्टोरल रोल, EVM-VVPAT, वोटिंग के दौरान मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगी. सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी, जिला चुनाव पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षकों के अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगी.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: नए सर्वे में महागठबंधन सरकार, सीएम रेस में कितना पीछे हैं नीतीश ?
नोडल अधिकारियों से होगी स्पेशल मीटिंग
चुनाव आयोग की टीम बिहार चुनाव आयोग के प्रवक्ताओं और नोडल अधिकारियों से भी चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करेगी. दिव्यांग और महिला मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं जैसे मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त प्रकाश जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश देगी. चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उनका बिहार आने का मकसद विधानसभा चुनाव 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है, ताकि भविष्य में किसी तरह का आरोप न लगे.
यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में नई पार्टियों की एंट्री, पहली बार चुनाव लड़ेंगे ये दल, 2020 में कितने उम्मीदवार थे?
425 चुनाव पर्यवेक्षकों को दी गई है ट्रेनिंग
बता दें कि चुनाव आयोग ने बीते दिन पटना के लिए रवाना होने से पहले नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में एक ऑनलाइन सेशन बुलाया था. इसमें 425 से ज्यादा अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई थी. इन अधिकारियों को बिहार विधानसभा चुनाव और देशभर में होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा. इन 425 अधिकारियों में 287 IAS, 58 IPS और 80 अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines