Bihar CHO Exam Paper Leak: बिहार में एक बार फिर से पेपर लीक कांड हो गया है, जिसकी वजह से 1 दिसंबर को होने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसी के साथ 2 दिसंबर होने वाली परीक्षा को भी कैंसिल कर दिया गया है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से ये परीक्षाएं रद्द की गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि अगली तिथि की घोषणा बाद ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस मामले में पटना पुलिस ने 56 लोगों को हिरासत मे लिया है।
4500 पदों पर CHO की परीक्षा रद्द
जानकारी के अनुसार, जिन सेंटरों को पहले से संदिग्ध माना जा रहा था, वहां भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्हीं ऑनलाइन सेंटरों में 1 दिसंबर को हुई परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। पटना पुलिस और आर्थिक अपराध यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा ऑनलाइन सेंटरों पर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने 56 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, 2 सेंटरों को सील भी कर दिया गया है। इसके बाद ऑनलाइन सेंटरों में गड़बड़ी की जानकारी बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति को दी गई। जिसके बाद समिति ने 4500 पदों पर CHO की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें: रंग लाई बिहार सरकार की कोशिश; प्रदेश को मिला FICCI का ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024’, जानें क्यों?
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की घोषणा
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में समिति ने कहा कि परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा बाद ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। पटना पुलिस और आर्थिक अपराध यूनिट की ने छापेमारी के दौरान ऑनलाइन सेंटरों से करीब दो दर्जन मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किये गए है। जब्त मोबाइलों से ऑनलाइन सेंटरों से परीक्षा में नकल कराने के कई स्क्रीन शार्ट भी मिले हैं। इसके अलावा सेंटर से कई कागजात भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बता दें कि 2 दिन पहले से CHO की परीक्षा से जुड़े ऑडियो और वाट्सएप चैट वायरल हुए थे। इसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने SSP को पत्र लिखकर इसकी जांच का आदेश दिया था। इसके बाद 1 दिसंबर (रविवार) को परीक्षा होने से पहले ही पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी थी।
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines