हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar: 40 फीट गहरे बोलवेल में गिरा बच्चा, NDRF ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू जारी

विज्ञापन

पटना: बिहार के नालंदा में गहरे बोरवेल में चार साल का मासूम गिर गया है। बोरवेल की गहराई 40 फीट है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। पटना से NDRF और SDRF की टीम को भेजा गया है। बच्चे को निकलाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

लोगों का कहना है कि बच्चा मां के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में गिर गया। बच्चा कुल गांव निवासी डोमन मांझी का 3 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। ग्रामीणों ने कहा कि बोरवेल में गिरे बच्चे की चीखने की आवाज आ रही है। फिलहाल, प्रशासन बच्चे को निकालने के प्रयास में जुटा है। इसे जेसीबी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि बोरवेल करीब 150 फिट गहरा है। लेकिन, बच्चा 50 से 60 फिट पर फंसा है। टॉर्च के माध्यम से बच्चा दिख रहा है। उसके रोने की आवाज भी लगतार आ रही है। पटना से NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। स्थानीय थाना की पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया है कि शुभम कुमार को बोरवेल से निकालने के लिए बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। बचाव कार्य लगातार जारी है। दो जेसीबी की मदद से बगल में खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास हो रहा है। मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार पहुंचे हैं। साथ ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

(satake-usa.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola