New Parliament House: 'नई संसद बनाने की जरूरत क्या थी...', नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर देश का इतिहास बदलने का लगाया आरोप

Bihar News, Nitish Kumar, New Parliament House, Parliament Building Inauguration, Niti Ayog Meeting

Bihar CM Nitish Kumar

New Parliament House: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मुद्दे पर सियासी घमासान जारी है। इस बीच शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नए संसद की जरूरत पर ही सवाल खड़े कर दिए और पूछा कि आखिरकार नया (नया संसद भवन) बनाने की जरूरत क्या थी?

नीतीश कुमार ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम हमेशा से कहते आए हैं कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, वो देश का पूरा इतिहास बदल देंगे। लेकिन क्या जो इतिहास है आप उसे भुला देंगे? इन्हें (BJP) इतिहास बदलना है, इसलिए हर चीज बदल रहे हैं। हमें तो अच्छा नहीं लग रहा है। आजादी हुई, जहां से शुरूआत हुई तो उसे अच्छा करना चाहिए। उस पुराने संसद को ही सुधारना चाहिए था।

नीति आयोग की बैठक से किया बहिष्कार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक हो रही है। इसका विषय ‘विकास भारत @2047: टीम इंडिया की भूमिका’ रखा गया है। इस बैठक से 8 मुख्यमंत्रियों ने किनारा कसा है। इनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी हैं। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देकर बैठक का बहिष्कार किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ