Bihar: बिहार में अब खेल में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-वन की सीधे नौकरी मिलेगी। इसके लिए उन्हें किसी तरह का कोई इंटरव्यू देने की जरुरत नहीं होगी। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। मुख्यमंत्री नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM 2023) का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी देने का काम हमने शुरू कराया था। हमने आगे के लिए सोच लिया है कि पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे ग्रेड ए की नौकरी देंगे। यानी बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा में, उनका इंटरव्यू नहीं होगा।’
12 फरवरी तक चलेगा आयोजन
पटना के कंकड़बाग के पाटलिपुत्र खेल मैदान में 18वें एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया है। यह 12 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कला संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय भी पहुंचे थे।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहली बार इस मीट की मेजबानी बिहार कर रहा है। इसमें 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य 14 साल और 16 साल से कम उम्र वाले खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करना है। ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक चैंपियन के रुप में अपने आप को स्थापित कर सकें।
यह भी पढ़ें: खाकी भी सुरक्षित नहीं: बिहार में लेडी कांस्टेबल की सरेराह गोली मारकर हत्या, हैरान कर देने वाली है वजह
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
16 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
21 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
22 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines