हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में भीषण ठंड का कहर, इन जिलों के DM ने बंद किए स्कूल; कब तक शुरू होगी पढ़ाई

Bihar School Closed Due to Cold Wave: बिहार में ठंड का कहर बरसा रही है। राज्य में शीतलहर और भीषण ठंड को देखते हुए कुछ जिलों के डिस्ट्रिक मेजिस्ट ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Bihar School Closed Due to Cold Wave: बिहार में इन दिनों जहां सियासत गरमाई हुई है, वहीं मौसम ठंड का कहर बरसा रही है। राज्य में लगातार तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। पूरे राज्य में शीतलहर और भीषण ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। प्रदेश में ठंड के प्रकोप को देखते हुए कुछ जिलों के डिस्ट्रिक मेजिस्ट ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। इसमें छपरा, सारण और भोजपुर जिलों के स्कूल शामिल है।

भोजपुर में बंद रहेंगे स्कूल

भोजपुर में लगातार शीतलहर का कहर जारी है, जिले का तापमान गिर कर 7 डिग्री पहुंच गया है। जिले में ठंड के कहर को देखते हुए बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 6 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों और प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 8वीं तक शामिल है। वहीं इससे ऊपर की क्लास की पढ़ाई के लिए स्कूल की टाइमिंग को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे के बीच रखने का निर्देश दिया है।

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की तरफ से इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है। जिसमे कहा गया है कि जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 9 जनवरी तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP में बारिश की चेतावनी, बिहार के 21 जिलों में ऑरेज अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

सारण और छपरा भी बंद रहेगे स्कूल

वहीं, सारण के डीएम अमन समीर ने भी इसी तरह का एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा कि गया है कि शीतलहर के प्रभाव को सारण जिले में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 8वीं क्लास तक बंद रहेंगे। क्लास 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक ही होगी। आदेश में बताया गया है कि यह फैसाला विद्यार्थियों के सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसी तरह से छपरा के सभी स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें