(रिपोर्ट अवधेश मिश्रा): मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर बेरहमी से अपने पति को मार डाला और उसके शरीर के टुकड़े कर एक प्लास्टिक के ड्रम में पैक कर दिए। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ है कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में ऐसी ही एक घटना हो गई है। मेरठ की तर्ज पर हुई इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई और उन्होंने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है जिसमें एक महिला जिसकी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मार डाला।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रगति यादव ने शादी के 14 दिन बाद ही अपने प्रेमी अनुराग संग मिलकर पति दिलीप यादव की हत्या करा दी। बताया जा रहा है कि प्रगति और अनुराग 4 साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों के दबाव में प्रगति ने दिलीप से शादी कर ली। हालांकि वो इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उसने मजबूरी में ये शादी की थी।
यह भी पढ़ें: सौरभ केस में नया मोड़! मुस्कान ने कैसे खरीदी थी नशीली दवा? मेडिकल स्टोर से हुए चौंकाने वाले खुलासे
शादी के 15 दिन में ही कर दिया पति का कत्ल
मजबूरी की शादी का अंजाम बहुत ही खराब हुआ और प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग संग मिलकर शादी के 15 दिनों में ही पति दिलीप की हत्या करा दी। 7 फेरे ले 7 जन्मों का रिश्ता कुछ ही दिनों में धोखे की बलि चढ़ गया।
शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने पति की हत्या करवा दी। दिलीप का शव खेत में से मिला तो पूरे गांव में तहलका मच गया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सारा केस सॉल्व कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार प्रगति ने 1 लाख रुपये देकर दिलीप की हत्या करवाई थी।
आरोपी अरेस्ट
पुलिस को इस हत्याकांड की खबर मिली तो उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उन्होंने 3 लोगों को प्रगति यादव, उसका प्रेमी अनुराग व उसके दोस्त राम जी नागर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के अनुसार, यह हत्या एक प्रेम संबंध के कारण हुई थी। आरोपी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव और प्रगति यादव के बीच अवैध संबंध थे। प्रगति की शादी दिलीप से करा दी गई थी, लेकिन वह शादी से खुश नहीं थी। इसलिए, उन्होंने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए अनुराग के साथ मिलकर एक योजना बनाई।
यह भी पढ़ें: मेरठ जेल में मुस्कान की हालत बिगड़ी! वजह प्रेग्नेंसी या कुछ और
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines