बिहार की राजधानी पटना के VIP इलाके एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में छात्र को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। पटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस में फायरिंग के दौरान छात्र को गोली लगी। गंभीर हालत में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में छात्र की पहचान मयंक कुमार के रूप में हुई है। वहीं इससे पहले बदमाशों ने बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में पता चला है कि मयंक कुमार का कुछ दिन पहले क्रिकेट के खेलने के दौरान कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उस समय बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया गया था। गुरुवार शाम मयंक अपने दोस्तों के साथ वेटरनरी कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहा था। इस बीच कुछ युवक ग्राउंड में घुस गए और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने से ग्राउंड में अफरातफरी मच गई। इस बीच एक गोली मयंक के हाथ में लगी।
डॉक्टर के पास पहुंचा मयंक
बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में मयंक किसी तरह अपने दोस्तों की सहायता से निजी अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज कराया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मयंक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
मयंक के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मयंक और उसके दोस्तों से पूछताछ की है। कुछ नाम प्रकाश में आए हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
9 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
23 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines