Bihar: बिहार में होली के दिन बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गिरने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
घटना की जांच की जा रही है कि आखिर तोप का गोला बाहर कैसे आकर गिरा? घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
महिला बोली- घर के बाहर बैठे थे परिजन
इस हादसे में गूलरवेद गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक तोप का गोला आकर गिरा। जिसकी चपेट में आकर उनके परिवार के सदस्य हताहत हो गए।
किस टीम ने की फायरिंग, होगी जांच
शेरघाटी के एसडीओ अनिल कुमार रमन ने कहा कि एक टीम हमेशा फायरिंग से पहले और बाद में एनओसी लेती है। गोला फायरिंग रेंज के बाहर गिरा है। भविष्य में दुर्घटना न हो इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। हम जांच करेंगे कि किस टीम ने गोला दागा है क्योंकि यहां दो-तीन टीमें काम कर रही हैं।
सुबह 8 के करीब हुआ हादसा
गया शहर के एसपी अशोक प्रसाद ने कहा कि कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। घायल और अस्पताल में भर्ती लोगों ने बयान दिया है कि फायरिंग रेंज (सैन्य) के बाहर सुबह 8:10 बजे एक गोला गिरा। कई घायल हो गए और मौके पर मौत की भी सूचना मिली। एफआईआर दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में यूपी-बिहार के 9 मजदूरों को इनोवा ने रौंदा, पांच की मौत
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines