Bihar: सैन्य अभ्यास में तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गिरा, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Bihar, Bihar News, Cannon Ball, Bihar Firing Range, Military Exercise, Three People Died In Gaya, Gaya District

तोप का गोला गिरने से जमीन में गड्‌ढा हो गया।

Bihar: बिहार में होली के दिन बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गया जिले के बाराचट्‌टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गिरने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

घटना की जांच की जा रही है कि आखिर तोप का गोला बाहर कैसे आकर गिरा? घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

महिला बोली- घर के बाहर बैठे थे परिजन

इस हादसे में गूलरवेद गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक तोप का गोला आकर गिरा। जिसकी चपेट में आकर उनके परिवार के सदस्य हताहत हो गए।

विज्ञापन

किस टीम ने की फायरिंग, होगी जांच

शेरघाटी के एसडीओ अनिल कुमार रमन ने कहा कि एक टीम हमेशा फायरिंग से पहले और बाद में एनओसी लेती है। गोला फायरिंग रेंज के बाहर गिरा है। भविष्य में दुर्घटना न हो इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। हम जांच करेंगे कि किस टीम ने गोला दागा है क्योंकि यहां दो-तीन टीमें काम कर रही हैं।

सुबह 8 के करीब हुआ हादसा

गया शहर के एसपी अशोक प्रसाद ने कहा कि कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। घायल और अस्पताल में भर्ती लोगों ने बयान दिया है कि फायरिंग रेंज (सैन्य) के बाहर सुबह 8:10 बजे एक गोला गिरा। कई घायल हो गए और मौके पर मौत की भी सूचना मिली। एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ